मै डिफेंस जॉब हूं मैन 2014 लव मैरिज नही मा


सवाल

मै डिफेंस में जॉब करता हूं मैन 2014 में लव मैरिज किया था लेकिन उसके घर वाले नही माने और पंचायत से सुलहनामा कागज पर करवा कर लड़की को लेकर चले गए 2015 में उसकी शादी करवा दिए फिर 2017 में मैन भी शादी कर लिया अब मुझे नौकरी से निकला जा रहा ह मुझ पर दो शादी का एक्ट लगा कर तो मेरी पहली शादी का मान्यता नही हो उसके लिए मैं क्या करूँ

उत्तर (3)


56 votes

हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से अगर आप तलाक लिए बिना दूसरी शादी कर लेते हैं तो आप बाय गेमिंग के केस में मुलजिम पाए जाते हैं. पहले शादी से छुटकारा पाने के लिए आपको तलाक देना पड़ेगा. तलाक की प्रक्रिया के लिए कोर्ट में फाइल करें , फिर दूसरी शादी को कानूनी तौर पर मान्यता मिल पाएगी .

100 votes

नमस्कार ,

आप की जिनसे पहली शादी हुई थी आपको उनसे संपर्क करना चाहिए और पंचायत द्वारा जो निर्णय लिया गया था उसका कोई लिखित प्रमाण मांगना चाहिए .
फिर उसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए और अपने ऑफिस में देना चाहिए . अगर कानूनी तौर पर देखें तो पंचायत द्वारा दिया गया निर्णय कोर्ट में मान्य नहीं होता है . आप अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे वकील से संपर्क करें और उन्हें अपना पक्ष आप के अफसरों के सामने रखने में मदद ले . आप यह दिखा सकते हैं की आपकी समझदारी यही थी , जो पंचायत में निर्णय लिया वह मान्य है और क्योंकि आप की पहली बीवी की शादी कहीं और करवा दी इसी वजह से आपने भी दूसरी शादी कर ली .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न