मेरे मेरे परिजनों खिलाफ मेरी पत्नी दह


सवाल

मेरे व मेरे परिजनों के खिलाफ मेरी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का मुदकमा दर्ज करवाया, लेकिन पुलिस ने झूठा माना। इसके अलावा उसने भरण पोषण का परिवाद लगाया। कोर्ट ने अंतरिम भरण पोषण का आदेश कर दिया। जबकि मेरे पिता की सम्पत्ति कृषि भूमि पर मेरी पत्नी कब्जा किए हुए हैं और उल्टा मुझे घरबदर किया हुआ है। इसके अलाबा हमारा आय का कोई जरिया नहीं है। मैं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं और कॉलेज का नियमित विद्यार्थी हूं ऐसे में अंतरिम भरण पोषण का भुगतान कैसे करूँ। क्या इसके खिलाफ में कोई अपील कर सकता हूं क्या

उत्तर (2)


265 votes

जैसा कि आपने बताया आपकी पत्नी ने आपके ऊपर भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करा और अंतरिम भरण-पोषण का आर्डर कोर्ट में दे दिया है . ऐसी स्थिति में आपके पास कोई कमाई नहीं है कि उस भरण पोषण के पैसे को दे सके . ऐसी स्थिति में किसी वकील द्वारा उस ऑर्डर को चैलेंज करते हुए अपील हाई कोर्ट में डाल सकते हैं . अगर कोर्ट में यह साबित हो जाए कि आप भरण पोषण देने से असमर्थ हैं , मुकदमा रद कराया जा सकता है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न