मेरे पति मेरे नाम परिवार न्यायालय mail प


सवाल

मेरे पति ने मेरे नाम से परिवार न्यायालय में mail पिटिशन डाल रखा है लेकिन मैं उनके साथ नहीं रहना चाहती हूं और मैं चाहती हूं कि हम दोनों का आपसी आपसी सहमति से तलाक हो जाए मैं कोर्ट में कह दूं कि मैं यह कह दूं कि ठीक है मुझे उसके साथ नहीं रहना है तो क्या हमारा तलाक हो जाएगा या फिर दोबारा सिर्फ तलाक के लिए हमें किसी तरह की अर्जी डालनी पड़ेगी

उत्तर (2)


137 votes

आपके पति ने सेक्शन 9 हिंदू विवाह अधिनियम का मुकदमा किया हुआ है ऐसा आपके लिखने से लगता है तो आप अगर अदालत में इंकार करती हैं कि हमें अपने पति के साथ नहीं रहना है तो अदालत सेक्शन 9 के मुकदमे को निस्तारित करेगा और आपको एक नया तलाक का मुकदमा दाखिल करना पड़ेगा तब न्यायिक रूप से आप दोनों का तलाक हो पाएगा और अधिक स्पष्ट जानकारी के लिए मुझसे संपर्क करें ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न