मेरे पति बेरोजगार है। मैं स्कूल शासकी


सवाल

मेरे पति बेरोजगार है। और मैं एक स्कूल में शासकीय शिक्षिका हूँ।मेरे पति मुझे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। जिसके कारण मैं पिछले 1 वर्ष से अपने मायके में रह रही हूं। तलाक लेना चाह रही हूं।लेकिन मुझे सभी लोग मना कर रहे है कि यदि तुम तलाक के लिए पहले अर्जी डालोगे तो पति को तुम्हे गुजारा भत्ता देना होगा। क्या सही में मुझे पति को गुजारा भत्ता देने पड़ेगा।कृपया सलाह देवे।

उत्तर (2)


62 votes

आपको विलेज बैरिस्टर या व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के कानूनी गायन से छुटकारा पाना होगा और किसी अधिवक्ता के आज जाकर अपने मामले के तथ्यों उसे अवगत कराना होगा , तभी आपको आप के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी . रही बात आप अपने पति को गुजारा भत्ता देना होगा यह है किसी भी कानून का भाग नहीं है हमारे देश में गुजारा भट्टा संबंधी दो कानून है , पहला व्यक्ति जिस पर्सनल कानून के अंतर्गत आता है अर्थात वह हिंदू है या मुस्लिम उसी के अनुसार हिंदू विधि या मुस्लिम विधि के अधीन गुजारा भत्ता संबंधी निर्णय लिया जाता है , दूसरा दंड प्रक्रिया संहिता के अधीन गुजारा भत्ते का प्रावधान है जिसमें कोई भी महिला अपने पति से , बच्चे अपने पिता से गुजारा भत्ता प्राप्त कर सकते हैं . कोई कानून नहीं है की कामकाजी महिला अपने पति को चाहे वह बेरोजगार ही क्यों ना हो गुजारा भत्ता दे ,


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न