मेरी शादी 8 साल पिछले 5 साल मेरी पत्नी म


सवाल

मेरी शादी को 8 साल हो गए है , पिछले 5 साल से मेरी पत्नी अपने मायके में रह रही है ।। वो सरकारी टीचर है और उसकी आय 35000 है , मुझे एक बेटी भी है , जो उसके पास है 5 सालो से बेटी की उम्र भी 5 साल ही है ।। पिछले 2 वर्ष पहले उसने मुझ पर बेटी के नाम से भरन पोषण 125 का केस लगाया था , लेकिन उसका केस उस न्यायालय के आधीन न होने के कारण निरस्त कर दिया गया ।। अब फिर से उसने 125 का केस बेटी के नाम से लगाया है । उस समय मैं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था , लेकिन इन परेशानियों के चलते पिछले साल मुझे हार्ट अटैक आ गया और एंजियोप्लास्टी हुई , पिछले 1.5 साल से मैं बेरोजगारी भी झेल रहा हु ।। अब ऐसी हालत है कि मैं खुद अपने लिए दवाइया मुश्किल से जुटा पाता हूं ।। मेरी पत्नी और मेरे बीच मे कोई भी कभी भी बड़ा विवाद नही हुआ , वो मेरी और अपनी सहमति से नौकरी करने के लिए अपने माँ बाप के यहां गयी थी , लेकिन बाद में उसका व्यवहार परिवर्तित हो गया , एक दिन लड़ाई हो गयी , उसके बाद उसने भरण पोषण का केस लगा दिया ।।उस से कई बार बात भी हुई लेकिन वो मानने को तैयार नही है मैं अब सक्षम नही हु की अपनी बेटी को खर्चा दे पाउ ।।

उत्तर (2)


98 votes

आप बात यहां लिखी है वही बात माननीय अदालत को बताइए जब आपकी पत्नी कमा आ रही है और वह बच्चे का खर्च संभाल सकती हैआप के पास काम नहीं है तो आप अपने पत्नी के खिलाफ 1 25 का मुकदमा दायर कर सकते हैं अपने लिए खर्चा मांग सकते हैं उसके अलावा आप अपनी बेटी से मिलने का अधिकार रखते हैं से मिलने का छुट्टियों में अपनी बेटी को अपने पास रखने का अदालत से गुहार लगा सकते हैं ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न