मेरी शादी 7 साल गए। मेरी पत्नी मेरे घरव


सवाल

मेरी शादी को 7 साल हो गए। मेरी पत्नी मेरे घरवालो से खुश नहीं है। और उसका व्यवहार मेरे लिए भी अच्छा नहीं है। और में इसलिए बहुत मेन्टल डिस्टर्ब भी रहता हूँ और अब 1 महीने से तो मैं मनोचिकित्सक से इलाज भी करवा रहा हूँ। मैं उसको तलाक देना चाहता हूं लेकिन मेरे पास कोई वैध कारण नहीं है। और अब 3 महीने से तो हमारे बीच कुछ भी नहीं है। में उससे कैसे पीछा छुडा सकता हूँ। उसको में तलाक देना चाहता हूं। मैं क्या करूँ। कृपया कोई राय दें।

उत्तर (2)


173 votes

यदि आप की पत्नी का व्यवहार आपके साथ और आपके घर वालों के साथ सही नहीं है तो आप उनके खिलाफ उचित कार्यवाही कर सकते हैं. आपको यदि अपनी पत्नी से तलाक लेना है तो उसके लिए आपको कारण ढूंढने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप के ऊपर अत्याचार हो रहा है क्रुएलिटी हो रही है तो आप डायवोर्स कंटेस्ट करके फाइल कर सकते हैं और कोर्ट में उचित कार्रवाई होगी


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न