मेरी बीवी मेरे रह रही सालों lbrg दहेज मुक


सवाल

मेरी बीवी मेरे साथ नहीं रह रही है 3 सालों से
दहेज का मुकदमा कर दिया है चार्ज शीट में मेरी दीदी का भी नाम शामिल कर दिया जबकि वो apne अलग परिवार में rhti ह उसका उसके द्वारा मुकदमा में पूरी तरीके से फर्जी है
बच सकता हूं I.o Ne पूरी तरह se छान बीन nhi करी Kya meri जमानत बिना गिरफ़्तारी के बाहर बाहर ho skti h

उत्तर (2)


237 votes

निश्चय ही अगर आपके ऊपर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया गया है तो सबसे पहले आपको सुरक्षा की दृष्टि से अपने क्षेत्र के न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दायर करके जमानत ले लेनी चाहिए अगर किसी कारण से आपको अग्रिम जमानत याचिका नहीं मिलती है तो आप उच्च न्यायालय में पुनः अग्रिम जमानत याचिका दायर करें अग्रिम जमानत याचिका मिल जाने के पश्चात आपको केस के ट्रायल का सामना करना पड़ेगा अगर आप यह मानते हैं कि आप पर लगाए गए आरोप निराधार है तो माननीय उच्च न्यायालय में चल रहे केस को खारिज करने हेतु सीआरपीसी 482 के तहत रिट याचिका दायर करें अगर माननीय उच्च न्यायालय संतुष्ट होकर आपके ऊपर चल रहे केस को खारिज करते हैं तो उसके पश्चात आपको अधिकार है कि आप अपने मानहानि और प्रतिष्ठा को पहुंची क्षति के प्रतिफल संबंधित दूसरे पक्ष पर आईपीसी की धारा 211 के तहत केस कर सकते हैं और मानहानि का भी मुकदमा दायर कर सकते हैं परंतु सर्वप्रथम आवश्यक है कि आप अग्रिम जमानत याचिका दायर करते हुए पहले जमानत ले ले


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न