मेरी बहन शादी दिल्ली शादी सब ठीक गलत आ


सवाल

मेरी बहन की शादी दिल्ली हुई थी शादी के कुछ समय तक सब ठीक रहा लेकिन कुछ समय बाद उनकी गलत आदतों के पता चला तो उनको जब कहा गया तो उनका कहना था कि घर मे रहो मेरी जिंदगी में दखल मत दो परेशानियों का सामना करते हुए उन्होंने हमारी बहन को घर भेज दिया उसके बाद उन्होंने कुछ समय बाद वह अपने पास से सेक्शन नहीं का नोटिस डाल दिया जो कि हमने रिसीव कर लिया और हम तारीख के पहुंचे बोले कि मैं अपनी बीवी को रखना चाहता हूं तो हमने भी कहा कि हम भी अपनी बहन को आपके पास अपना चाहते हैं लेकिन उसे वह परेशानी दोबारा वह परेशानी ना हो जो आप मुझे परेशान करते थे तो बोले ठीक है मैं रख लेता हूं लेकिन 1 महीने भी उन्होंने दोबारा फिर वही करना चालू कर दिया और हम अपनी बहन को फिर दोबारा वहां से एक f.i.r. करा अपने घर ले आए और समय बीता गया हमने अपने यहां से केस फाइल किया उनके विरुद्ध जिसमें हो किसी भी तारीख पर यहां पर नहीं आए उनका गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया फिर भी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हाजिर नहीं किया और उन्होंने अपनी तरफ से तलाक का एक केस फाइल कर दिया और एक नोटिस में भिजवा दिया अब हमें उस नोटिस के विरुद्ध में दिल्ली जाकर प्लीज इसकी कोई राय दें

उत्तर (2)


186 votes

आपके द्वारा चाही गई जानकारी के संबंध में मैं आपको यह सलाह देना चाहूंगा कि यदि आप अपने बहन के पति द्वारा दिल्ली में पेश किए गए केस को अपने शहर में ट्रांसफर कराना चाहते हैं और आप किसी अन्य राज्य के निवासी हैं तो आपको अपनी बहन के पति द्वारा दिल्ली में तलाक हेतु पेश किए गए प्रकरण को दिल्ली से अपने जिले में ट्रांसफर कराने हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष ट्रांसफर हेतु याचिका दायर करनी होगी जिसके पश्चात आपके बहन के पति द्वारा फाइल किया गया तलाक का केस आपके शहर में ट्रांसफर हो जाएगा अन्यथा आपको दिल्ली में जाकर ही केस लड़ना होगा यदि आप माननीय उच्चतम न्यायालय में ट्रांसफर पिटिशन दायर करते हैं तो निश्चित रूप से आपको कामयाबी हासिल होगी .
आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको सहायता करेगी यदि किसी प्रकार की शंका हो अथवा कोई अन्य जानकारी चाहते हैं तो मेरी लॉरेटो प्रोफाइल पर दोबारा से प्रश्न पूछ सकते हैं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न