मेरी फ्रेंड जिसका विवाह 2 साल शादी दिन


सवाल

मेरी एक फ्रेंड है जिसका विवाह 2 साल पहले हुआ था और शादी के दूसरे दिन ही वह वापिस मायके आ गई थी क्योंकि लड़का वालो ने शादी से पहले जो जानकारिया दी थी वैसा कुछ नही था न ही लड़का ज्यादा पढ़ा लिखा था और न ही उसके पास बताये अनुसार संपत्ति थी ओर विवाह के 3 से 4 महीने तलाक के लिए उसे बुलाया गया और कोर्ट के बाहर वकील ने लड़की से एक पेपर पर साइन करवाये ओर उससे पूछा कि क्या तुम्हें पता है ये साइन किसलिए करवाये जा रहे हैं उसने कहा कि तलाक लेने के लिए कर रही हु तो में ये जानना चाहता हु की वह साइन किसलिए करवाये गए क्या वह तलाक के लिए आवेदन था ?

उत्तर (2)


247 votes

हिंदू मैरिज एक्ट के हिसाब से आप तलाक के लिए तभी फाइल कर सकते हैं जब आपकी शादी को 1 वर्ष पूरा हो चुका हो. अगर वकील ने आपसे किसी कागज पर साइन करवाए हैं तो वह तलाक नहीं होता है. तलाक हमेशा कोर्ट में फाइल होता है और जज के सामने फाइनल किया जाता है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न