मेरी पत्नी मुझे बहुत तंग करती है और मुझे झूठे दहेज की कैसा मैं फसाना चाहती है और मुझे तलाक चाहिए


सवाल

सर मेरा नाम अमित कुमार गुप्ता है सर मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए वह मुझे बहुत प्यार करती है मेरे घर वालों को भी चैन से नहीं रहने देती है मुझे मजबूर किया जा रहा है अपने घर वालों से हमेशा के लिए रिश्ता तोड़ने के लिए और मैं जब उसकी यह बात नहीं मानता हूं तो वह दहेज एक्ट लगाने की धमकी देती है 3 महीने से मुझे छोड़ के मायके चली गई है और उसके शर्त है जब तक अपने घरवालों को नहीं छोड़ोगे तब तक मैं वापस नहीं आऊंगी वरना दहेज एक्ट लगाकर तुम्हें फसा दूं कि झूठे आरोप में

उत्तर (2)


105 votes

अगर आपकी पत्नी आप पर झूठा केस करती है, तो सबसे पहले किसी अनुभवी वकील से सलाह लें और शांत रहें। पुलिस को बयान देने से पहले वकील से बात करें। साथ ही, अपने बचाव के लिए सभी सबूत जैसे मैसेज, कॉल रिकॉर्ड, फोटो और गवाहों के बयान सुरक्षित रखें। आप अग्रिम जमानत के लिए भी आवेदन कर सकते हैं और पुलिस के पास मानहानि का मामला भी दर्ज करा सकते हैं।

63 votes

जैसा कि आपने बताया आपकी पत्नी 3 महीने से अलग रह रही हैं तो इस केस में आप उन्हें एक आरसीआर का लीगल नोटिस भेजकर वापस बुला सकते हैं .
अगर वह आपको धमकी दे रही है झूठे केस में फसाने के लिए मजबूर कर रही है अपने परिवार को छोड़कर आपके साथ रहने के लिए. तो इस चीज की शिकायत आप महिला आयोग में कर सकते हैं .महिला आयोग या मेडिएशन सेल की मदद लेकर आप अपनी बीवी को समझा बुझा कर वापस ला सकते हैं .अगर वह तभी नहीं मानती तो इन सब का ग्राउंड लगाकर तलाक के लिए फाइल कर सकते हैं .तलाक की प्रक्रिया के लिए किसी फैमिली वकील से संपर्क करें.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न