मेरा नाम मधु मैं राजपूत जाति हिंदू धर्


सवाल

मेरा नाम मधु हैं मैं राजपूत जाति ओर हिंदू धर्म से हू मेरी शादी को दस हो गये है मेरे दो लडकियां हैं और मैं अपनी शादी से खुश नही हू मेरी शादी बचपन मे जब मैं 13 साल की थी तब मेरी बडी बहन के साथ कर दी गई शुरू से ही मेरा पति शराब पिकर मुझे मारता पिटता ओर गंदी गालियां देता ओर मेरे साथ जबरदस्ती करता हैं मुझे पर शक भी करता हैं इसके बारे मे मेरे सास ससुर को पता हैं पर वो अपने बेटे को कुछ नही कहते हैं इस बात को मेने अपनी माँ को बताया पर वो कुछ नही कहती हैं कुछ दिन पहले मैं तंग आकर घर से भाग गयीं थीं ओर अपने किसी दोस्त के साथ तीन महीने रही थीं लेकिन मेरे पति को पता चल गया ओर उसने मेरे दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट करवा दी जिससे मुझे वापिस अपने पति के पास जाना पडा अब वो मुझे ओर जयादा परेशान करता है मारता पीटता हैं गालियां देता हैं ओर तलाक भी नहीं देता हैं अब आप कोई उपाय बताए जिससे मुझे छुटकारा मिल सके

उत्तर (2)


284 votes

डियर क्लाइंट ,
यदि आपका पति आपको मारता और पीता है तो आप महिला पुलिस आयोग में संपर्क करें तथा उनको इस बात के बारे में सूचित करें , इसके पश्चात आप अपने पति से कानूनी तौर पर तलाक मांग सकते हैं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न