मेरा नाम गणेश मेरी शादी १८०४२०१८ शादी


सवाल

मेरा नाम गणेश है, मेरी शादी १८-०४-२०१८ को हुई थी, पर शादी के तुरंत बाद ही मेरी पत्नी ने कान का झुमका खो दिया, उसके बाद वह हमसे दुरी बनाने लगी, हर बार वह २ से ३ महीने अपने मायके में रहती थी, बुलाने पर आने का नाम नहीं लेती थी, और जब भी वह आती थी वह हमसे और हमारे परिवार से जानबूझकर लड़ाई करती थी, यहाँ तक की वह बात बात पर हमसे शर्त लगाती थी की हम उन्हें टच न करे, बड़ी मुश्किल से हमारी पत्नी प्रेग्नेंट भी हुई, पर मायके जाकर एबॉर्शन करा लिया और अब बच्चे न होने के लिए कहती है, मैं इस वक़्त अपने परिवार से अलग रह रहा हूँ, क्योंकि मेरी पत्नी ने दूध में छिपकली गिराकर मेरे परिवार को वही ज़हरीला दूध पिलाकर मारने की कोशिश की, इस समय मेरी पत्नी मेरे साथ रह रही है, पर हमारे न कोई बातचीत होती है, और न ही कोई रिलेशनशिप में है, मैं अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता हूँ , पर मेरी इनकम बहुत कम है, और साथ में परिवार की ज़िम्मेदारी भी, कृपा कर मदद करें.

उत्तर (2)


243 votes

हेलो सर
यदि आप अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं तो आप पर पारिवारिक न्यायालय में सेक्शन 13 हिंदू मैरिज एक्ट के तहत पिटीशन फाइल कर सकते हैं. एली मनी आपको आपकी सैलरी के हिसाब से ही कोर्ट तय करेगी .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न