मुझे अपनी पत्नी से तलाक चाहिए क्या करूं
सवाल
उत्तर (2)
अगर आप दोनों सौहार्दपूर्ण आधार पर तलाक के लिए सहमत हैं, और आप दोनों हिंदू हैं, तो हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 13 ख के तहत आपसी तलाक को मान्यता प्राप्त है।
धारा 13 ख में कहा गया है कि दोनों पार्टी संयुक्त रूप से जिला न्यायालय में शादी को ख़त्म करने की याचिका दे सकते है अगर वे एक साल या उससे अधिक की अवधि के लिए अलग रह रहे है, और ये की वो अब साथ रहने में सक्षम नहीं है और दोनों सहमत है शादी को खत्म करने के लिए|
इसके बाद अदालत दोनों पार्टी का संयुक्त बयान रिकॉर्ड करती है और विवाद को हल करने के लिए दोनों पार्टियों को 6 महीने का समय देती है, अगर फिर भी दोनों पार्टी निर्धारित समय के भीतर मुद्दों को हल करने में असमर्थ रहते है, तो कोर्ट तलाक की डिक्री को पारित करेगा। तो इसलिए, आपसी सहमति से तलाक में लगभग 6-7 महीने लगते हैं।
सामान्य नियम ये है की आपसी सहमति से तलाक के लिए दोनों पार्टी संयुक्त रूप से आवेदन करती है और उनका संयुक्त बयान अदालत में उनके परिवार और वकीलों की उपस्थिति में दर्ज किया जाता है और जिला न्यायाधीश के हस्ताक्षर होते है। यह प्रक्रिया दो बार दोहराई जाती है है जब संयुक्त याचिका दी जाती है जिसे पहला प्रस्ताव कहते है और 6 महीने बाद, जिससे दूसरा प्रस्ताव कहते है|
इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद, न्यायाधीश दोनों की सहमति से तलाक के लिए सभी मुद्दों पर जैसे बच्चे की निगरानी, स्थायी गुजारा भत्ता और रखरखाव, स्त्रीधन की वापसी और संयुक्त रूप से स्वामित्व वाली संपत्तियों का निपटारा, पर तलाक दिया जाता है।
आपको अपने पति/पत्नी के साथ तलाक की नियमों और शर्तों के संबंध में एक समझौता करार करना चाइए। इसमें बटवारा जैसे स्त्रीधन, स्थायी गुजारा भत्ता और रखरखाव, ये की इस राशि से एक पूर्ण और अंतिम भुगतान हो जाएगा और किसी भी पार्टी दूसरी पार्टी के खिलाफ किसी भी रूप में कोई अन्य अधिकार नहीं होगा| और इस समझौते में 2 गवाहों द्वारा हस्ताक्षर करवाये जाते है|
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- मेरे शादी 17 की उम्र घर वालो द्वारा जबर जस्ती कर दी थी मैं इस रिश्ते को नहीं मानती ।मेरी उम्र अब 21 बरस है ओर मैं अलग रहना चाहती हु इस रिश्ते से 2 बेटे भी है मैं इक बेटा उन्हें देकर इक को खुद पालना चाहती हु
- मेरा विवाह 17 की उम्र में हुआ था अब 21 साल की हु मैं इस रिश्ते खुश नहीं थी मेरे घर बालों ने जबर जस्ती ये रिश्ता मुझ पर थोप दिया है और में अब इस रिश्ते नहीं रहना चाहती इस रिश्ते। से 2 पुत्र है मेरे ओर अब मै। तलाक़ लेकर अलग रहना चाहती हु
- मेरी वाइफ 2 साल से अपने मायके रह रही है और वह मेरे घर नहीं आना चाहती है और मेरे दोनों बच्चों से मिलने नहीं देती और मुझ पर झूठे केस आरोप लगाने की धमकी दे रही है और मुझे जेल में करने की धमकी दे रही है तो मैं क्या कर सकता हूं.
- मेरी पत्नी मायके चली जाती है और 1 साल से ज्यादा रहती है उसकी मां सरस्वती देवी ओर उसका भाई रविन्द्र पासवान मेरे ओर मेरे पत्नी के बीच आ रहे है जबसे शादी हुए है तब से लेकर आज तक मेरा साला रविन्द्र पासवान मेरा रिश्ता खराब कर रहा है