प्रिय सर मैडम मुझे आपकी सहायता अति आव


सवाल

प्रिय सर और मैडम , मुझे आपकी सहायता की अति आवश्य्कता हैं। मेने कोर्ट मैरिज की थी। मेरी पत्नी के घर वाले पैसो से मजबूत है हम लोग शादी से पहले २ साल साथ रहे और २ साल बाद हमने घर से दूर जाकर कोर्ट मैरिज कर ली. एक साल हम बहुत ख़ुशी से रहे एक बार मेरी पत्नी मुझे बिना बताये घर से चली गयी और पूरी रात ढूढ़ते हुयी मेने गुजारी लेकिन नहीं मिली फिर सुबह को मेने पुलिक चौकी में जाकर इनफार्मेशन दी और पुलिस ने लगभग ४ घंटे बाद जांच शुरू की और वो वापस चौकी में आ गयी उसकी शादी के बाद किसी भरी पुरुष से संबंध था और पूरी रात उसी के साथ थी. पुलिस के सर के कारन वो पुलिस चौकी में आयी और हमसे प्रश्न उत्तर किये. और हमारी परिवार वालो को बुलाकर उन्हें सौंप दिया गया. लड़की उस टाइम मे साथ दे रही थी और घर जाने के 6 और 7 महीनों तक मुझे मेरी पत्नी करने दी न मिलने दिया। और झूठे केस में मुझे फसाया जा रहा है की मेरे घर वालो दहेज की मांग कर रहें जबकि मेरे परिवार में आज तक ना तो किसी ने दहेज लिया और न दहेज दिया है तो मेरे माँ बाप क्यों मैनेज और कोर्ट में लड़की अपने माँ बाप के कहने पर जज के सामने बोल रही है की में उसे डेल

उत्तर (2)


132 votes

डियर क्लाइंट ,
क्या आप पर आपकी पत्नी द्वारा कोई मुकदमा दायर किया जा चुका है , जहां तक संभव है आपकी पत्नी ने आपके एवं आपके परिवार के ऊपर दहेज की मांग का दावा किया होगा , जिसके उपरांत अपर मुकदमा दायर किया गया होगा , क्या आपको उपरोक्त मुकदमे में जमानत हो चुकी है ? आपको सारे सबूतों के साथ आप के खिलाफ लगाए गए मुकदमे में उनकी बात गलत एवं झूठी साबित करनी होगी तथा मुकदमा लड़ना पड़ेगा . यदि आपको उपरोक्त मुकदमा मैं कोई सहायता चाहिए हो तो आप हमसे संपर्क कर सकते हैं .
रेगार्ड्स .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न