पति अगर मुंबई में रहते हैं और मैं बैंगलोर तो क्या बैंगलोर के अदालत में केस जा सकता है


सवाल

अपना प्रश्न मेरी पुत्री की शादी 20.04.2018 को मीरा रोड मुंबई में हुई थी ।शादी के बाद से ही उसके पति उससे बात नहीं करते,उसकी उपेक्षा करते रहते थे ।उसके पति का लगाव अपनी भाभी से बहुत अधिक था ,जो वह कहती वही वे करते थे।मेरी पुत्री का पति बैंगलोर में ही नौकरी करते हैं,लेकिन वे मेरी पुत्री को अपने साथ नहीं रखना चाहते हैं,ना ही बात- चीत करते हैं,जबकि मेरी बेटी भी बैंगलोर में ही नौकरी करती है।उनलोगों की उपेक्षा के कारण मेरी बेटी 03.05.2018को मीरा रोड,मुंबई से वापस मेरे पास लौट आई,और अभी बैंगलोर में हमलोगों के साथ ही रह रही है ।वे लोग मेरी बेटी का कोई खोज-खबर नही ले रहे हैं ।मूलतः हमलोग भागलपुर,बिहार के रहने वाले हैं लेकिन मेरा तीन बेटा बैंगलोर में ही नौकरी करते हैं और हमलोग बैंगलोर में ही रहते हैं ।मेरी बेटी भी बैंगलोर में ही प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका की नौकरी करती है,उसके आधार कार्ड में बैंगलोर का ही पता है तथा दो बैंकों में उसका खाता भी है ।ऐसी परिस्थिति में मुझे सलाह दें कि मेरी बेटी को क्या करना चाहिए तथा कानूनी कार्रवाई क्या बैंगलोर के अदालत में किया जा सकता है?

उत्तर (2)


152 votes

आप नोटिस भेज सकती है और बेंगलुरु में भी केस कर सकती है क्योंकि आप की भी आपके दामाद बेंगलुरु में रहते थे तो भी आप वहां पर केस कर सकते हैं आपकी बेटी को पूछे कि आगे आपको क्या करना है आप भी सोचे कि आगे क्या करना है उस हिसाब से एक नोटिस भेजे और उसके ऊपर आधार पर आपने हमें हरिका वह सोच


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न