धारा 9 के फायदे और नुकसान | RCR नोटिस, प्रक्रिया और बचाव के उपाय


सवाल

मेरे पति ने जामताड़ा कोर्ट में मेरे खिलाफ धारा 9 के तहत वैवाहिक अधिकारों की पुनःस्थापना (RCR) का मामला दायर किया है। उन्होंने लिखित और हलफनामे में कहा है कि वे चाहते हैं कि मैं उनके सर्विस लोकेशन पर रहूं, लेकिन मौखिक रूप से अदालत में वे कहते है कि  मुझे ससुराल में छोड़ना चाहते हैं, जहां वे खुद केवल दो दिन ही रहते हैं।
  1. क्या मेरे पति की धारा 9 की याचिका इस आधार पर खारिज हो सकती है कि वह खुद दो जगहों पर रहते हैं?
  2. क्या धारा 9 RCR के तहत मुझे अपनी सहमति के बिना ससुराल में रहने के लिए मजबूर किया जा सकता है?
  3. अगर मैं धारा 9 का नोटिस मिलने के बाद कोर्ट में पेश न होऊं, तो इसका क्या असर होगा?
  4. अगर मैं पति के साथ नहीं जाना चाहती, तो क्या मैं तलाक के लिए अर्जी दायर कर सकती हूं?

उत्तर (1)


473 votes

धारा 9 के तहत RCR का मतलब है Restitution of Conjugal Rights - यानी पति-पत्नी में से कोई एक कोर्ट से कहता है कि दूसरा साथ रहने वापस आए। लेकिन यदि पति खुद दो अलग-अलग जगहों पर रहते हैं और पत्नी को किसी अन्य स्थान पर रहने के लिए कह रहे हैं, तो यह उनकी याचिका को कमजोर कर सकता है। कोर्ट इस पर विचार करेगी कि क्या पत्नी के लिए उस स्थान पर रहना सही है

कानूनी रूप से, कोई भी आपको आपकी इच्छा के विरुद्ध पति या ससुराल में रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। RCR का आदेश केवल पति-पत्नी को एक साथ रहने की सिफारिश करता है, लेकिन इसे जबरदस्ती लागू नहीं किया जा सकता।

धारा 9 का नोटिस मिलने के बाद कोर्ट में पेश होना जरूरी होता है। यदि आप कोर्ट में हाजिर नहीं होती हैं, तो कोर्ट पति के पक्ष में एकतरफा फैसला सुना सकता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आपको जबरदस्ती पति के साथ रहना पड़ेगा।

यदि पत्नी ने धारा 9 के आदेश का पालन नहीं किया जाता और पति एक साल इंतजार करने के बाद इसे तलाक लेने का आधार बना सकता है। हालांकि, पत्नी के पास यह अधिकार होता है कि वह इसके जवाब में तलाक की अर्जी दायर करे, खासकर यदि उसके पास ठोस कारण हैं जैसे कि घरेलू हिंसा, क्रूरता, दहेज उत्पीड़न आदि।

यदि आपको धारा 9 नोटिस का जवाब देने या RCR मामले में कानूनी सलाह की जरूरत हो, जिसके लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न