तलाक के लिए क्या करना चाहिए
सवाल
उत्तर (1)
यदि आप दोनों आपसी सहमति से तलाक लेना चाहते हैं तो हिंदू विवाह अधिनियम 1955 की धारा 13ख के तहत आपसी सहमति से तलाक की याचिका न्यायालय मे दायर कर सकते है।
जब आप दोनों ने अलग होने की सारी शर्तें मंजूर कर ली हे जैसे कि अगर कोई संतान है उसे अपने पास कौन रखेगा, घर है तो उसको तलाक के बाद कौन रखेगा और रखरखाव का खर्चा आपसी में दिया जाना चाहिए. जब यह सब शर्तें आपस में मंजूर हो गई हो तो किसी अनुभवी वकील की सहायता से नजदीकी फैमिली कोर्ट मे आपसी सहमति से तलाक के लिए आवेदन करे। आप की अर्जी के संज्ञान के बाद कोर्ट मे आप दोनों के बयान दर्ज होगे उसके बाद आपको अपने निर्णय पर पुनः विचार करने के लिए 6 माह का समय दिया जाएगा। 6 माह के बाद दी गई तारीख पर आपको दोबारा कोर्ट जाना होगा और अपनी अर्जी पर साइन करने होगे और कोर्ट को बताना होगा कि आप ने सोचने के बावजूद तलाक लेने का फैसला लिया है तो कोर्ट आपको तलाक दे देगा।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- मेरे शादी 17 की उम्र घर वालो द्वारा जबर जस्ती कर दी थी मैं इस रिश्ते को नहीं मानती ।मेरी उम्र अब 21 बरस है ओर मैं अलग रहना चाहती हु इस रिश्ते से 2 बेटे भी है मैं इक बेटा उन्हें देकर इक को खुद पालना चाहती हु
- मेरा विवाह 17 की उम्र में हुआ था अब 21 साल की हु मैं इस रिश्ते खुश नहीं थी मेरे घर बालों ने जबर जस्ती ये रिश्ता मुझ पर थोप दिया है और में अब इस रिश्ते नहीं रहना चाहती इस रिश्ते। से 2 पुत्र है मेरे ओर अब मै। तलाक़ लेकर अलग रहना चाहती हु
- Ek ladka h jo ki timarvani ka or ladki lohariya ganv ki h or un dono ke bis bat shit kabhi nhi hui but lohariya ke 2 log ne milkar ladki jabran samzaya or marne ki dhamki dekar use us ladke ke pass rakh aaye to un dono ki jamanat kese ho sakti h or aj un dono ki jamanat ho gai h kese
- मेरी वाइफ 2 साल से अपने मायके रह रही है और वह मेरे घर नहीं आना चाहती है और मेरे दोनों बच्चों से मिलने नहीं देती और मुझ पर झूठे केस आरोप लगाने की धमकी दे रही है और मुझे जेल में करने की धमकी दे रही है तो मैं क्या कर सकता हूं.