आर्य समाज मंदिर में की गयी शादी में तलाक लेने की प्रक्रिया
सवाल
उत्तर (1)
आपके लिए 1 विकल्प ये है की आप आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर करे, अगर आपके पति तलाक के लिए तैयार है तो| इसका फायदा ये है की आप दोनों तलाक की नियम एवं शर्तो पर सहमत हो सकते है और 6 महीने में तलाक भी पा सकते है|
धारा 13 ख में कहा गया है कि पार्टियों को संयुक्त रूप से इस आधार पर कि वे एक साल या उससे अधिक की अवधि के लिए अलग रह रहे है, जिला न्यायालय में तलाक की डिक्री द्वारा शादी के विघटन के लिए एक याचिका स्थानांतरित कर सकते हैं, कि वे एक साथ रहने में सक्षम नहीं है और दोनों की आपसे सहमति से कि शादी को ख़तम कर दिया जाना चाहिए।
इसके बाद अदालत दोनों पार्टी का संयुक्त बयान रिकॉर्ड करती है और विवाद को हल करने के लिए दोनों पार्टियों को 6 महीने का समय देती है, अगर फिर भी दोनों पार्टी निर्धारित समय के भीतर मुद्दों को हल करने में असमर्थ रहते है, तो कोर्ट तलाक की डिक्री को पारित करेगा। तो इसलिए, आपसी सहमति से तलाक में लगभग 6-7 महीने लगते हैं।
अगर आपके पति सहमत नहीं होते है, तो आप व्यभिचार के आधार पर धारा 13 (1) (i) के तहत तलाक के लिए याचिका दायर कर सकती है, हालांकि, आप को व्यभिचार साबित करने के लिए मजबूत और ठोस सबूत की जरूरत है।
या आप धारा 13 (1) (i) के तहत शरीरिक और मानसिक क्रूरता के लिए एक याचिका दायर कर सकती है। आप ये भी सिद्ध कर सकती है है की उन्होंने अपने परिवार को आपके बारे में नहीं बताया है और वो आपके साथ लगभग 1 साल से रह भी नहीं रहे है|
तलाक की याचिका दायर करते समय, आप खुद के लिए अंतरिम रखरखाव और स्थायी गुजारा भत्ता के लिए भी याचिका दायर कर सकती है। यह हिंदू विवाह अधिनियम के साथ साथ भारतीय दंड संहिता के तहत भी उपलब्ध है।
आर्य समाज मंदिर से शादी का प्रमाण पत्र मान्य है और काफी है आपकी शादी को साबित करने के लिए है और अगर आपके पति नहीं मानते - कि उनकी आपसे शादी नहीं हुई है तो उन पर बलात्कार के लिए भी मुकदमा चलाया जा सकता है। बेहतर समझने के लिए कृपया हमें अधिक जानकारी दे।
यहाँ क्लिक करें और अपने शहर में सबसे अच्छा तलाक वकील ढूंढे।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- मेरे शादी 17 की उम्र घर वालो द्वारा जबर जस्ती कर दी थी मैं इस रिश्ते को नहीं मानती ।मेरी उम्र अब 21 बरस है ओर मैं अलग रहना चाहती हु इस रिश्ते से 2 बेटे भी है मैं इक बेटा उन्हें देकर इक को खुद पालना चाहती हु
- मेरा विवाह 17 की उम्र में हुआ था अब 21 साल की हु मैं इस रिश्ते खुश नहीं थी मेरे घर बालों ने जबर जस्ती ये रिश्ता मुझ पर थोप दिया है और में अब इस रिश्ते नहीं रहना चाहती इस रिश्ते। से 2 पुत्र है मेरे ओर अब मै। तलाक़ लेकर अलग रहना चाहती हु
- Ek ladka h jo ki timarvani ka or ladki lohariya ganv ki h or un dono ke bis bat shit kabhi nhi hui but lohariya ke 2 log ne milkar ladki jabran samzaya or marne ki dhamki dekar use us ladke ke pass rakh aaye to un dono ki jamanat kese ho sakti h or aj un dono ki jamanat ho gai h kese
- मेरी वाइफ 2 साल से अपने मायके रह रही है और वह मेरे घर नहीं आना चाहती है और मेरे दोनों बच्चों से मिलने नहीं देती और मुझ पर झूठे केस आरोप लगाने की धमकी दे रही है और मुझे जेल में करने की धमकी दे रही है तो मैं क्या कर सकता हूं.