अगर तलाक मामले तय राशि पैसे देकर बाकी


सवाल

अगर तलाक के मामले में तय की राशि में कुछ पैसे देकर बाकी पैसे देने के लिये पति मना करे एक साल हो जाय तो क्या करें। और पति तलाक देने में भी देरी करे धमकी दे जो करना है कर ले मैं नही दूंगा पैसे कही भी शिकायत कर कुछ भी कर तो क्या करें।

उत्तर (2)


123 votes

आपके सवाल के जवाब में विधिक सलाह है कि यदि तय की गई धनराशि न्यायालय द्वारा आदेशित की गई हो तथा आपके पति आदेशित धनराशि का कुछ हिस्सा आपको देखकर तथा बकाया धनराशि हेतु समय मांग रहे हो तथा काफी समय बीतने के पश्चात देने में आनाकानी कर रहे हो तथा आप को धमकी दे रहे हो कि जो करना हो तो कर लो ऐसी स्थिति में आपको न्यायालय में रिकवरी ऑफ मनी एक प्रार्थना पत्र दाखिल करना होगा जिस पर न्यायालय द्वारा रिकवरी वारंट तुरंत जारी किया जाएगा जोकि संबंधित थाने का पैरोकार आपके पति के निवास स्थान पर जाकर त मिल करवाएगा यदि इसके पश्चात भी आपके पति धनराशि जमा करने में असमर्थता जताते हुए धनराशि देने से इंकार करते हैं तो नॉन बेलेबल वारंट पति के खिलाफ न्यायालय द्वारा जारी कर दिया जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में तलाक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी तलाक वकीलों से सलाह पाए


तलाक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न