क्या बिना इनकम टैक्स रिटर्न भरे दोस्त के खिलाफ चेक बाउंस का केस दर्ज किया जा सकता है
सवाल
उत्तर (2)
हाँ, आप अपने दोस्त के खिलाफ चेक बाउंस का केस बिल्कुल दर्ज करा सकते हैं। कानूनन यह जरूरी नहीं है कि चेक बाउंस का मुकदमा करने वाला व्यक्ति अपना आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करता ही हो। कोर्ट में केस जीतने के लिए सबसे जरूरी यह साबित करना है कि आपने उसे वास्तव में पैसे उधार दिए थे और वह चेक उसी कर्ज को चुकाने के लिए दिया गया था।
चूंकि आपके पास स्टांप पेपर (Stamp Paper) पर लिखा-पढ़ी मौजूद है, इसलिए आपका पक्ष काफी मजबूत है। यह कागज इस बात का पुख्ता सबूत है कि आपके और आपके दोस्त के बीच पैसों का लेनदेन हुआ था। रही बात इनकम टैक्स की, तो आपको बस अदालत में अपनी आय का जरिया (Source of Income) बताना होगा। यानी आपको यह समझाना होगा कि वह पैसा आपकी अपनी बचत थी या आपने किसी और से लेकर उसे दिया था।
चेक बाउंस के नए नियमो के तहत प्रक्रिया शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले उस चेक को अपने बैंक में जमा करना होगा। यदि चेक अनादरित (Dishonoured) होकर वापस आ जाता है, तो बैंक से मिलने वाली पर्ची के 30 दिनों के भीतर आपको अपने दोस्त को एक कानूनी नोटिस (Legal Notice) भेजना होगा। इस नोटिस में उसे पैसे लौटाने के लिए 15 दिनों का समय दिया जाता है।
यदि वह 15 दिनों के बाद भी पैसे नहीं देता है, तब आप NI Act की धारा 138 के तहत मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अदालत में स्टांप पेपर और बैंक की पर्ची आपके मुख्य दस्तावेज होंगे। कोर्ट आरोपी को चेक की राशि का दोगुना जुर्माना भरने या जेल की सजा सुना सकता है।
हां आप उसके ऊपर चेक बाउंस का मुकदमा कर सकते हैं चेक बाउंस का मुकदमा दाखिल करने के लिए और उसमें सफलता पाने के लिए इनकम टैक्स जमा करना किसी व्यक्ति का आवश्यक नहीं होता है बस आप को अपनी सोर्स आफ इनकम यानी कि पैसा आप ने किसी से उधार ले कर दिया है या आप का खुद का पैसा है यह साबित करना होता है। बेहतर होगा स्पष्टता के लिए आप मुझसे संपर्क करें
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- सर मैने किसी व्यक्ति को 2 लाख रुपए दिए है 2 दिन के लिए उन्होंने कहा कि 2 दिन में लौटा देंगे वो इसके बदले मुझे दो चेक दिए मेरे पिता जी के नाम से 1 और 1 मेरे नाम से ,दो बार में , 1 से डेढ़ साल हो ओ मुझे आज दे देंगे कल दे देंगे करते करते डेढ़ साल हो गए।अब तक उसने 1 रूपये नहीं दिया, मैने उस चेक पर डेट भर कर चेक को बाउंस कर दिए, उसको इसके लीगल नोटिस भी भेजे भेजने के बाद उसने 10 हजार रुपए दिए उसके बाद 1 महीना का फिर टाइम लिया टाइम भी खत्म हो गया पैसा नहीं दिया ,total amount ऑनलाइन पेमेंट है मेरे पिता जी के अकाउंट से तो क्या हम कोर्ट में शिकायत दर्ज कटे समय दोनों चेक देंगे या सिर्फ पिता जी का चेक सर प्लीज मेरा मदद करिए।
- मैने किसी व्यक्ति को वर्ष 2015 में 5लाख रूपये नकद उधार दिए थे बदले में मैने उससे एक 100 रुपए का स्टांप एवं उस से 3 ब्लैंक चैक उसके हस्ताक्षर करवा के लिए थे वर्तमान में उस व्यक्ति ने जिस बैंक केे चैक दिए थे वो बैंक मर्ज हो जाने से पुराने चैक बंद हो गए क्या मैं पुराने चैक के आधार पर केस दायर कर सकता हु
- सर मेरे ऊपर एक्स बाउंस का केस हुआ है और मुझे संबंध भेजा गया है लुधियाना कोर्ट से कि मुझे यह पता करना है कि जो कैसे लगाया है वह कितने पैसों का लगाया है मेरी पांच एमी बोनस हुई है तो क्या सारे एमी बस करके कैसे लगाया है यह एक एमी का कैसे लगेगा मुझे यह पता करना है
- सर मेरे ऊपर एक्स बाउंस का केस हुआ है और मुझे संबंध भेजा गया है लुधियाना कोर्ट से कि मुझे यह पता करना है कि जो कैसे लगाया है वह कितने पैसों का लगाया है मेरी पांच एमी बोनस हुई है तो क्या सारे एमी बस करके कैसे लगाया है यह एक एमी का कैसे लगेगा मुझे यह पता करना है