चेक बाउंस के पुराने मुकदमे में अदालत से जल्दी फैसला कैसे करवाएं


सवाल

मैने अपनी गाड़ी बेची थी जिसका मैने 2 लाख रुपए उधार किया उसके बदले में मुझे एक चेक दिया गया ,लेकिन ताई समय के बाद भी पैसा न मिलने पे मैने चेक बैंक में जमा करवाया और फिर मुझे जानकारी हुई कि बैलेंस नहीं है फिर पार्टी से बात की तो उसने टाइम मांगा लेकिन वो बाद में आनाकानी करने लगा इसका मुकद्दमा चल रहा है लेकिन कोई डिसिसिशन नहीं हुआ । कृपया जल्दी डिसीजन के लिए गाइड करे।

उत्तर (2)


203 votes

अगर आपका चेक बाउंस का मुकदमा निचली अदालत में काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो आप अपने वकील के जरिए उसी अदालत में जल्दी सुनवाई की अर्जी लगा सकते हैं। कानून के अनुसार ऐसे मामलों का निपटारा जल्द से जल्द होना चाहिए।

अगर निचली अदालत में फिर भी सिर्फ तारीख पर तारीख मिल रही है, तो आप अपने केस के सारे कागजात लेकर उच्च न्यायालय जा सकते हैं। वहां आप एक अर्जी लगाकर यह मांग कर सकते हैं कि निचली अदालत को इस केस का फैसला एक तय समय के भीतर करने का सख्त आदेश दिया जाए।

आपके वकील अदालत में केस टालने के लिए खुद से कोई नई तारीख न मांगें। आप अपने वकील के साथ मिलकर यह पक्का करें कि जब भी केस की सुनवाई हो, गवाही और बहस का काम तेजी से पूरा किया जाए ताकि अदालत जल्दी फैसला सुना सके।

127 votes

जो भी मुकदमा इंदिरा न्यायालय में चल रहा है या विचार दिन है उसकी कॉपी बाकी उसे पर आगे की कार्रवाई की जा सके इतरित कार्रवाई करना चाहते हैं तो कॉपी लेकर के आपको हाई कोर्ट आना पड़ेगा जिससे कि उसके कार्रवाई के देखते हुए और महादेव कराया जा सके


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी चैक बाउन्स वकीलों से सलाह पाए


चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न