दिल्ली व्यापारी मेरी दुकान आता मुझसे


सवाल

दिल्ली का एक व्यापारी मेरी दुकान पर आता था और मुझसे अपना माल बेचने के लिए आग्रह करता था उसके बहुत कहने पर मैंने उसका माल रख लिया और तय पाया कि जैसे जैसे माल बिकेगा वैसे वैसे पैसा दिया जाएगा परन्तु माल रखने 15 दिनों के भीतर ही उसने मुझ पर पूरा पैसा देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया मैंने उस व्यापारी से माल वापस उठाने की बात कही जिसपर उसने मुझसे फिर माल बेचने के लिए आग्रह किया और मुझसे तीन चेक यह कह कर ले गया की मै ये चेक किसी अन्य पार्टी को दिखाऊंगा जिस से वो मुझे समय दे देगा आप मुझे जैसे जैसे माल बिकेगा वैसे वैसे पैसा देना , कुछ समय बीतने के बाद उस ने मुझसे कहा कि मै तुम्हरा ढाई लाख का चेक लगा रहा हूं , मैंने उससे चेक लगाने से मना किया और अपने बैंक में संपर्क करके मैंने उन चेक्स पर स्टॉप पेमेंट लगा दिया , उसने पहले मुझे नोटिस भेजा फिर धारा 138 लगा दिया है कृपया मार्ग दर्शन करने की कृपा करे !

उत्तर (2)


121 votes

श्रीमान पहले तो यह देखना होगा कि उसने आपको बिल दिया है या नहीं एवं लिखित रूप से इस व्यवहार के बारे में है या नहीं वह व्यक्ति जिसने आपको माल दिया है वह एजेंट है यह हम खुद मालिक है इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध होने पर ही आगे कार्रवाई की जा सकती है 138 धारा के अंतर्गत भेजे गए नोटिस का जवाब देना आवश्यक है अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी चैक बाउन्स वकीलों से सलाह पाए


चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न