चेक बाउंस में बचाव के उपाय क्या है


सवाल

मुझे चेक बाउंस के झूठे मामले में फंसाया गया है, जबकि मैंने अपने लिए कर्ज का भुगतान नकद में काफी पहले कर दिया था। मैंने 2007 में एक दोस्त से 15 लाख रुपये उधार लिए थे और बदले में उसे खाली चेक दिया था। उसी साल मैंने क़र्ज़ के पूरे पैसे नकद के रूप में वापिस कर दिए और लिखित पावती भी ली थी। लेकिन उसने वो चेक वापस नहीं किया और कहा कि चेक खो गया। 3 महीने पहले मुझे वकील से चेक बाउंस की कानूनी सूचना (legal notice) मिली, और अब कोर्ट से सम्मन भी आ गया है। मेरा कानूनी बचाव क्या हो सकता है? धारा 138 से बचने के उपाय और आगे की कनूनी प्रक्रिया क्या है?

उत्तर (1)


476 votes

अगर आपको चेक बाउंस के झूठे मामले में फंसाया गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं हैं, आपके पास बचाव का रास्ता है। क्योंकि आपने कर्ज का पैसा नकद में चुकाया और लिखित पावती (receipt) ले ली थी तो आपकी पावती इस बात का मजबूत साक्ष्य (evidence) है कि भुगतान हो चुका था। । आपको ये साबित करना होगा कि खाली चेक (blank cheque) सिर्फ सुरक्षा (security) के लिए था, लेकिन अब इसका दुरुपयोग करके धारा 138 का केस बनाया गया। वकील की सलाह से कोर्ट में हलफनामा (affidavit) दायर करें और समय मांगें, ताकि अपने साक्ष्य (evidence) पेश कर सकें।

झूठे चेक बाउंस मामले से बचाव कैसे करें?

आजकल लोग बदला लेने या फायदा उठाने के लिए ऐसे झूठे केस फाइल करना आम बात हो गई है, लेकिन भारतीय न्याय व्यवस्था निर्दोष को बचाने के लिए है। आप भुगतान की रसीद (receipt) कोर्ट में पेश करें। वकील की सलाह से यह साबित करें कि चेक सुरक्षा चेक (security cheque) था, जिसे वापस करना था।

कोर्ट में ये दस्तावेज जमा करें: भुगतान की रसीद, चेक जमा करने की बैंक स्लिप, चेक बाउंस स्लिप , नोटिस की पोस्टल स्लिप, और कोई पुराना एग्रीमेंट (agreement)। अगर दोस्त ने कानूनी नोटिस (legal notice) का जवाब दिया था, तो उसकी कॉपी भी शामिल करें।

वकील इन सब डाक्यूमेंट्स को सही ढंग से कोर्ट पेश करके धारा 138 केस से आपको बाहर निकालने और न्याय दिलाने में आपकी मदद करेगा। सही सलाह और तैयारी से आप इस चेक बाउंस के झूठे मामले से बच सकते हैं।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी चैक बाउन्स वकीलों से सलाह पाए


चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न