चेक बाउंस पुलिस कंप्लेंट कैसे और कहां दर्ज करनी चाहिए
सवाल

उत्तर (1)
चेक बाउंस के मामलों को परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 138 के तहत दर्ज किया जाता है। हालांकि, सीधे पुलिस शिकायत दर्ज करने के बजाय, पहले चेक जारीकर्ता को एक कानूनी नोटिस (Demand Notice) भेजना जरुरी होता है।
चेक बाउंस की शिकायत कहां और कैसे दर्ज की जा सकती है?
पुलिस सीधे इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करती, क्योंकि चेक बाउंस होना एक सिविल-क्रिमिनल मामला होता है। अगर चेक बाउंस में धोखाधड़ी या आपराधिक साजिश का एंगल हो, तो पुलिस एफआईआर दर्ज कर सकती है। आम तौर पर ऐसे शिकायत सीधे मजिस्ट्रेट कोर्ट में दर्ज की जाती है।
शिकायतकर्ता अपनी रहने की जगह के आधार पर केस फाइल नहीं कर सकता। केस वहीं दर्ज होगा जहां चेक बाउंस हुआ या जहां चेक जारी करने वाले की बैंक स्थित है।
आम तौर पर, चेक बाउंस के मामले में पुलिस तुरंत गिरफ्तारी नहीं करती। पहले कोर्ट आरोपी को समन (Summons) जारी करता है। अगर वह अदालत में पेश नहीं होता, तो गिरफ्तारी वारंट जारी किया जा सकता है।
चेक बाउंस केस में होने वाली कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया
- डिमांड नोटिस भेजना – चेक बाउंस होने के 15 दिनों के भीतर कानूनी नोटिस भेजना आवश्यक है।
- कोर्ट में केस दर्ज करना – अगर नोटिस के 30 दिनों के भीतर भुगतान नहीं होता, तो मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज की जाती है।
- कोर्ट समन जारी करेगा – आरोपी को पेश होने के लिए बुलाया जाता है।
- सजा और जुर्माना – दोषी पाए जाने पर 2 साल तक की जेल या चेक की राशि से दोगुना जुर्माना लगाया जा सकता है।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- माझ्याकडे एक इंडो फाम ट्रॅक्टर होते दोन वर्षे वापले दोन हापते भरले तीसरा हापता आला तेव्हा माझी परिस्थिती हापता भरण्याची राहिली नाही माझी टोळी लेबर पळुन गेले तेव्हा मी स्वतः साहेब वसुली वाले यांना बालावुन ट्रॅक्टर दिले श्रीराम फायनान्स कंपनी यांनी मला कोणत्याही प्रकारची नोटीस किंवा विचारणा न करता वाहन विक्री केली व राहिलेले मुद्दल साठी चेक बाऊस केले व 138 ची नोटीस बजावली आहे
- सर मैने किसी व्यक्ति को 2 लाख रुपए दिए है 2 दिन के लिए उन्होंने कहा कि 2 दिन में लौटा देंगे वो इसके बदले मुझे दो चेक दिए मेरे पिता जी के नाम से 1 और 1 मेरे नाम से ,दो बार में , 1 से डेढ़ साल हो ओ मुझे आज दे देंगे कल दे देंगे करते करते डेढ़ साल हो गए।अब तक उसने 1 रूपये नहीं दिया, मैने उस चेक पर डेट भर कर चेक को बाउंस कर दिए, उसको इसके लीगल नोटिस भी भेजे भेजने के बाद उसने 10 हजार रुपए दिए उसके बाद 1 महीना का फिर टाइम लिया टाइम भी खत्म हो गया पैसा नहीं दिया ,total amount ऑनलाइन पेमेंट है मेरे पिता जी के अकाउंट से तो क्या हम कोर्ट में शिकायत दर्ज कटे समय दोनों चेक देंगे या सिर्फ पिता जी का चेक सर प्लीज मेरा मदद करिए।
- मैने किसी व्यक्ति को वर्ष 2015 में 5लाख रूपये नकद उधार दिए थे बदले में मैने उससे एक 100 रुपए का स्टांप एवं उस से 3 ब्लैंक चैक उसके हस्ताक्षर करवा के लिए थे वर्तमान में उस व्यक्ति ने जिस बैंक केे चैक दिए थे वो बैंक मर्ज हो जाने से पुराने चैक बंद हो गए क्या मैं पुराने चैक के आधार पर केस दायर कर सकता हु
- सर मेरे ऊपर एक्स बाउंस का केस हुआ है और मुझे संबंध भेजा गया है लुधियाना कोर्ट से कि मुझे यह पता करना है कि जो कैसे लगाया है वह कितने पैसों का लगाया है मेरी पांच एमी बोनस हुई है तो क्या सारे एमी बस करके कैसे लगाया है यह एक एमी का कैसे लगेगा मुझे यह पता करना है