एक व्यक्ति मुझसे जमीन रजिस्ट्री कराई


सवाल

एक व्यक्ति ने मुझसे जमीन की रजिस्ट्री कराई जो कि पूरी तरह से छल कपट की भावना से थी स्लाँट में जो चेक नं दिखाए गए वो रजिस्ट्री के समय हेराफेरी कर बदल दिये गए तथा दूसरे नं के चेक दिये गए जब मैंने चेक को अपने एकाउंट में लगाया तो वह बाउंस हो गया अब आप मुझे इससे निवारण का रास्ता बताएं

उत्तर (2)


160 votes

कोई बात नहीं भाई साहब आपको जो चेक दिए गए हैं उनको आप चेक बाउंस के नोटिस के साथ सेक्शन 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत अपने कोर्ट में दाखिल करें एवं साथ में यह कारण दे की जो चेक रजिस्ट्री में लिखवाया गए हैं वह आपको कभी दिए ही नहीं गए और जो चेक आपको दिए गए हैं उनको देने का समय और रकम दोनों ही रजिस्ट्री की डेट एवं रकम से मिलती है ! यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जो चेक विवरण रजिस्ट्री के डॉक्यूमेंट में लिखे हुए हैं वह आपके अकाउंट में नहीं दिखने चाहिए और उन चेक नंबर का कोर्ट में विवरण दाखिल करने के लिए आपको एक एप्लीकेशन लगानी पड़ेगी जिसके द्वारा जिसके द्वारा बैंक से उस अकाउंट का एवं चेक का विवरण कोर्ट को प्राप्त हो सके एवं आप का केस विजई हो सके !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में चैक बाउन्स वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी चैक बाउन्स वकीलों से सलाह पाए


चैक बाउन्स कानून से संबंधित अन्य प्रश्न