हेलो नमस्कार सर सर हम 2010 2015 सरपंच बाद 2016 न


सवाल

हेलो नमस्कार सर सर हम 2010 से 2015 तक सरपंच रहे के बाद बाद में 2016 में नया सरपंच बना जिससे हमारी बनती नहीं थी और उसने हमारे रिकॉर्ड से छेड़खानी की पूर्ण एसडीओ रिपोर्ट के द्वारा ₹148000 हमारी तरफ रिकवरी निकाली गई और ₹282000 ऑडिट में निकाले गए जिसके बाद बीडीपीओ बराड़ा द्वारा हमें चार लाख 35 हजार रुपए जमा करवाने का नोटिस निकाला गया और बराड़ा थाना में हमारे खिलाफ 420 और और 409 का पर्चा दर्ज हुआ उसके बाद हमने हम ₹435000 पंचायत फंड में जमा करवा दिए और हमने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से इस केस में स्टे मिल गई जो अभी भी पेंडिंग है लेकिन अब सरपंच द्वारा हमारे खिलाफ अंबाला कोर्ट से 202 की इंक्वायरी निकाली गई है जिसकी जांच बराड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है अब इसमें हम क्या करें

उत्तर (2)


66 votes

नमस्कार जी जैसा कि आपने बताया कि आप के पूर्व कार्यकाल सरपंची के दौरान कुछ रिकॉर्ड में गड़बड़ कर नए सरपंच ने आप के खिलाफ ड्यू अमाउंट दिखा दी है और एफ आई आर भी दर्ज करा दी है जिसमें आप को हाई कोर्ट से स्टे मिल गया है अब 202 के तहत पुलिस आपके खिलाफ जांच कर रही है आप इस जांच के दौरान पुलिस को अपनी बेगुनाही के या फिर नए सरपंच द्वारा कागजातों में छेड़छाड़ की जानकारी दे सकते हैं अधिक जानकारी के लिए आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं एडवोकेट जितेंद्र सिंह


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न