हमारी बहन बलात कार जिसके हमन कोरट एफ आ


सवाल

हमारी बहन के साथ बलात कार हुआ जिसके बाद हमन कोरट मे एफ आई आर किया अब मै अपनी बहन का शादी भी कर दिया हु जो कि तीन महीने हुए तो क्या मेडिकल टेस्ट होगा क्या बलातकारी को हम जानते है एफ आइ आर करने के बाद हमारे बहन को कोरट मे हमेशा तारीख पर जाना परेगा क्या

उत्तर (3)


217 votes

नमस्कार,

बलात्कार के केस में मेडिकल टेस्ट 48 घंटो के अंदर ही होता है यदि तब मेडिकल टेस्ट नहीं हुआ तो आगे का केस सबूतों और बयानों के बल पर होता है . बलात्कार के केस में लड़की को कम से कम ही कोर्ट में बुलाया जाता है . तो ज्यादा से ज्यादा आपकी बहन को एक से दो बार ही बुलाया जाएगा . बाकी की सुनवाई में आप जा सकते हैं अर्थात आपकी बहन को हर तारीख में कोर्ट नहीं जाना पड़ेगा . और 3 महीने बाद मेडिकल टेस्ट करके कोट को कोई सबूत नहीं मिलेगा इसीलिए आपको उसकी चिंता नहीं करनी चाहिए . आप एक अच्छे वकील से संपर्क करें और उनकी सहायता ले , वह आपकी मदद करेंगे आगे की प्रक्रिया को समझने में .

धन्यवाद

56 votes

जैसा कि आपने बताया f.i.r. किए हुए आपको 3 महीने हो चुके हैं तो अब आपकी बहन का कोई मेडिकल टेस्ट नहीं होगा .बलात्कार के केस में मेडिकल रिपोर्ट एफ आई आर करने की कुछ ही दिनों में देनी होती है .जैसा कि 3 महीना हो चुका है तो अब मेडिकल रिपोर्ट नहीं मांगी जाएगी . आप किसी अच्छे वकील की सहायता लें . आपकी बहन को कोर्ट में हर तारीख पर जाना जरूरी नहीं होगा. कुछ जरूरी तारीखे होंगी जिसमें उनकी उपस्थिति जरूरी होगी.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न