सविनय निवेदन प्राचीन आरती केशरी पत्न


सवाल

सविनय निवेदन हैं कि प्राचीन आरती केशरी पत्नी दिनेश केशरी भुईली खाश जिला मिरजापुर की निवासियों है प्रार्थनी का विवाह 5 मार्च 2009 को दिनेश केशरी ग्राम भुईलीखाश मिरजापुर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुआ था। दिनेश केशरी के जात से दो पुत्र हुए हैं जिनके नाम हिमाशु उम्र 9 वर्ष,श्रेयांस ६ वर्ष है। प्राथनी का पति शिक्षा मित्र के पद पर ग्राम भुईलीखाश प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं,कुछ समय पूर्व मेरे पति दिनेश केशरी र्षडयत्र रचकर अजली गुप्ता के साथ अनैतिक शारीरिक संबंध बनाकर पत्नी के रूप में किसी गुप्त स्थान पर रखा है,मेरे बार-बार पुछने पर मेरा पति व उसके परिवार वाले मुझे प्रताड़ित करता है। जिससे मै व मेरे बच्चे अत्यधिक भय से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अब मुझे विश्वास है कि कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरी हत्या की साजिश कर सकते हैं,मेरा पति ज्यादा समय अंजली गुप्ता के साथ ही गुजारता है कुछ समय के लिए ही घर पर आता है और पुनं उसके पास लौट जाता हैं दिनेश केशरी व अंजली गुप्ता को कानून व प्रशासन का कोई भय नहीं है,दोनों कहते हैं कि कानून व प्रशासन कुछ नहीं कर सकता।

उत्तर (2)


134 votes

आप उनके खिलाफ कोर्ट में डोमेस्टिक वायलेंस का केस दर्ज कराएं जिसमें आप अपने पति सास ससुर पूरे परिवार के अगर कोई और भी सदस्य आपको परेशान करता हो उसका नाम भी दर्ज कराएं उनके खिलाफ वारंट निकालेगी जिसका जवाब उन्होंने कोर्ट में देना होगा उसके बाद आप अन्य मुकदमें भी लिखा सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न