सर मैं रेलवे जॉब हूं । मेरे नॉन कॉग्न


सवाल

सर , मैं रेलवे में जॉब करता हूं । मेरे ऊपर नॉन कॉग्निजेबल गाली गलौज और मारने की धमकी की झूठी रिपोर्ट थाना में लिखवाई गई है । और वह रिपोर्ट एसडीपीओ ऑफिस मैं चली गई है । मेरे ऊपर धारा 107 और 116 लगाई गई है । मेरे जॉब पर इसका क्या असर पड़ेगा । कृपया बताइए ।

उत्तर (2)


311 votes

धारा 107 116 दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत की गई कार्यवाही निरोधात्मक कार्यवाही है इससे आपके नौकरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा हां यह जरूर है कि भविष्य में यह ध्यान देने की जरूरत है कि दोबारा ऐसी कोई शिकायत ना हो इस विषय में आप इस विषय में आप संबंधित अधिकारी जिनके यहां मुकदमा चल रहा है संबंधित अधिकारी जिनके यहां मुकदमा चल रहा है को भी लिखित रूप से अपना जवाब दे सकते हैं और एविडेंस लेने के उपरांत वह आप को मुक्त भी कर सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न