सर मैं पूछना चाहता हूं अपराधिक व्यक्त


सवाल

सर मैं पूछना चाहता हूं कि किसी अपराधिक व्यक्ति का बंद पड़े केस को कैसे खुलवाया जाता है। उस व्यक्ति पर जमीन विवाद को लेकर बहुत सारे केस चले हैं अब वह हमारे जमीन को हड़पना चाहता है सारा पेपर हमारे पास है लेकिन वह दबंगई के जोर पर हमारे साथ मारपीट भी करता है और हमारे जमीन को छोड़ने को बोला है मैंने एफ आई आर दर्ज करवाया है इसलिए मैं पूछ रहा था कि पुराने केस को कैसे खुलवाया जाता है

उत्तर (2)


287 votes

आपके प्रश्न के जवाब में विधिक सलाह है कि जिस भी व्यक्ति के विरुद्ध भू माफिया तथा आपराधिक केस पूर्व में दर्ज होंगे उसका समस्त विवरण एसएसपी ऑफिस अथवा पुलिस स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं जैसा कि आपने कहा के पुराने मुकदमे कैसे खुलेंगे इसके लिए समस्त मुकदमों का विवरण आपको देना होगा जिसके बाद उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दाखिल करके मुकदमे खुलवाए जा सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए