सर पुलिस मेरे खिलाफ लगातार फर्जी एफआ


सवाल

सर पुलिस द्वारा मेरे खिलाफ लगातार फर्जी एफआईआर कर रही है और मुझे लगातार दमका रही है एसपी सर को भी सूचित करने के बाद भी न्याय नहीं हो पा रहा है हम क्या करे आपराधिक गतिविधि में संलिप्त अपराधी को पुलिस और पुत्साहित करती है कि मुझे परेशान करे और जब मैं इस बात की शिकायत दर्ज कराने को जता हुं मुझे ही बंद कर के चलन कर दिया जाता है

उत्तर (2)


206 votes

आप अपने ऊपर हो रहे हैं अत्याचार और फर्जी मामले जो दर्ज किए जा रहे हैं उनके खिलाफ आपने अगर कोई भी शिकायत पूर्व में किसी भी वरिष्ठ अधिकारी से की है तो उसकी कॉपी लेकर और प्रेस के द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने के खिलाफ जो भी शिकायत आपने की है पूर्व में सभी शिकायतों को लेकर आप हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर कर सकते हैं और हाई कोर्ट से मांग कर सकते हैं की पुलिस को उचित निर्देश दिए जाएं आपके ऊपर फर्जी एफ आई आर ना दर्ज किए जाएं एवं आपके ऊपर अभी तक जो भी दर्ज हुई है उसको खारिश करवा सकते हैं हाईकोर्ट से एवं हाईकोर्ट से यह भी आदेश करवा सकते हैं की जो असली अपराधी है उन पर पुलिस कार्रवाई करें . मुझसे संपर्क कर सकते हैं.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न