सर आवेदक प्रदेश फतेहपुर जिले मूल निवा


सवाल

सर आवेदक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का मूल निवासी हैं आवेदक ने भूमी सम्बन्धित विवाद जो न्यायालय में विचाराधीन है उनको वापस न लेने कि स्थिति में फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकीं दी जा रहीं थी जिसकी शिकायत करने पर किसी भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिस पर प्रार्थी ने इच्छा मृत्यु की अपील की थी उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।अब आवेदक किसके पास न्याय के लिए जाये आवेदक को डर है कि कहीं कोई हादसा न हो आवेदक के साथ

उत्तर (2)


99 votes

आपके सवाल के जवाब में किसी प्रकार की विधिक सलाह की आवश्यकता नहीं है समझने वाली बात यह है कि यदि संपत्ति आपके नाम पर दर्ज है और उस पर कोई मुकदमा संबंधित न्यायालय में चल रहा है तो वह स्वाभाविक तरीके से तथा न्याय पूर्ण ढंग से हर कीमत पर आपके पक्ष में ही निर्मित होगा अतः सलाह है कि अपने दिलो-दिमाग से डर को निकालें तथा पूरी उत्तेजना के साथ अपने मुकदमे की पैरवी करें . यदि आपको आपके विरुद्ध पार्टी के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हो तो संबंधित पुलिस स्टेशन में इसकी सूचना दें .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न