सन 2015 मेरे मेरे पड़ोसी छोटी सी दीवाल खड़ी


सवाल

सन 2015 में मेरे और मेरे पड़ोसी के बीच मे एक छोटी सी दीवाल खड़ी करने को लेकर मन मुटाव हुआ जिसमे मेरे पड़ोसी ने मेरे परिवार के 4 सदस्यों और पड़ोस के ही 3 सदस्यो पर मार पीट करने को लेकर धारा 504, 506 और 352 की FIR दर्ज करवाई पुलिस ने आकर गांव वालों से पूछ ताछ भी किया सब ने बताया कि कोई मार पीट नही हुई दोनो के बीच न ही कोई कहा सुनी हुई बस इनोहोने (मतलब की हम लोगो ने) दीवाल खड़ी कर ली इसलिए ऐसा फर्जी Fir लिखवाया है लेकिन किसी के दबाव से पुलिस ने FIR लिख ली उसके कुछ दिनों बाद मेरे घर वालो ने इलाहाबाद सत्र न्यायालय में एक वकील की मदद से सातो लोगो की जमानत करवा ली लेकिन अभी मुकदमा चल रहा है इस मुकदमे को कैसे खत्म करें। कृपया मदद करे।

उत्तर (2)


202 votes

हेलो सर

आप अपना मुकदमा खत्म करना चाहते हैं आप उसका करंट स्टेटस देखकर बताइए ? और यदि दूसरी पार्टी से समझौते के चांसेस हो तो आप वह भी कर सकते हैं जिसमें आपको एफिडेविट में समझौते की शर्तों को लिखकर कोर्ट में देना होगा और आपका केस समाप्त हो जाएगा .
और यदि आपने हाई कोर्ट पर भी कोई स्टे ले रखा हो तो आप उसकी भी जानकारी मुझे शीघ्र दें
थैंक यू


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न