श्रीमान 114 साल लड़की प्रेम मैंने उससे ब


सवाल

श्रीमान जब मै 13-14 साल का था, मै एक लड़की से बहुत प्रेम करता था, मैंने उससे बात करने की बहुत कोशिश की थी लेकिन मै उससे बात नही कर पाया, इसलिए मैंने अपने एक दोस्त से उसका नंबर मांगा, और उसे फोन लगाया, फिर मैंने उसे कई दिनो तक प्यार भरे संदेश भेजे थे, एक दिन मेरे पास किसी दूसरे नंबर से फोन आया और उसने मुझसे बात न करने को कहा लेकिन मैं नही माना, तब उसने मेरी शिकायत स्थानीय थाने मे कर दी, मेरे पास थाने से फोन आया और उसने मुझसे दोबारा ऐसा ना करने को कहा, फिर मैंने आजतक कभी दोबारा ऐसा नही किया। मै अगले वर्ष भारतीय सिविल सेवा की परीक्षा देने जा रहा हू, कृपया मुझे बताए क्या मुझे आई ए एस की नौकरी नही मिल पाएगी इस वजह से? क्या मुझ पर कोई एन सी आर या एफ आई आर तो दर्ज नही हुई होगी? क्या मुझपर कही धारा 354-डी मे कोई केस तो दर्ज नही हुआ होगा? कृपया मुझे बताए की जब मैं अपना चरित्र प्रमाण पत्र संबधित स्थानीय थाने से बनवाने जाऊंगा तो मेरे चरित्र मे कोई दोष तो नही निकलेगा इसकी वजह से? कृपया मेरी सहायता करे मै बहुत परेशान हू ।

उत्तर (2)


262 votes

परेशान मत हो कुछ नहीं होगा और ना ही कोई इस तरीके की एनसीआर लिखी जाती है और ना ही कोई एफ आई आर लिखी गई है इसलिए सारी बातें दिमाग से बाहर निकाल दो और जो कर रहे हो वह अपना आगे काम करो ! इतना ज्यादा सोचने की जरूरत भी नहीं है अगर कुछ होता तो वहां से फोन वगैरह दोबारा आता !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए