विषय BNS 184 तहत धोखाधड़ी शांति भंग मामले


सवाल

विषय: BNS 318(4) के तहत धोखाधड़ी और शांति भंग के मामले में कानूनी सहायता हेतु। महोदय (Advocate Sir), मैं नंदकिशोर (निवासी- राहुवास थाना क्षेत्र, दौसा) आपके समक्ष कानूनी कार्रवाई हेतु एक स्पष्ट मामला प्रस्तुत कर रहा हूँ। मुख्य तथ्य व अपराध: सदर थाना (दौसा) क्षेत्र के निवासी 'रोशन' ने मुझे एक गाय 3 महीने की गाभिन (Pregnant) बताकर बेची। मैंने विश्वास में आकर उसे ₹10,000 नकद दिए। बाद में पशु चिकित्सक ने जांच कर लिखित में दिया है कि गाय खाली है। रोशन ने जानबूझकर झूठ बोलकर मुझसे 'चल संपत्ति' (नकद) ऐंठी है, जो BNS की धारा 318(4) के तहत स्पष्ट धोखाधड़ी है। पक्के साक्ष्य (सबूत): मेडिकल रिपोर्ट: डॉक्टर की पर्ची जो साबित करती है कि गाय खाली है। कॉल रिकॉर्डिंग: मेरे पास स्पष्ट रिकॉर्डिंग है जिसमें रोशन ने 3 महीने की गाभिन बताना स्वीकार किया है। पैसे मांगने पर उसने देश के कानून को भद्दी गालियां दी हैं (कहा है: "कानून की मां की..., कानून काई करोगो"), जो धारा 352 (शांति भंग व अपमान) का अपराध है। वर्तमान स्थिति व मांग: मैंने सदर थाने में लिखित शिकायत दी है।

उत्तर (2)


106 votes

प्रस्तुत मामले में रोशन द्वारा गाय को गभिन्न बात कर 10000 इतना और बाद में गाली क्लोज करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 4 तथा धारा 352 के तहत संख्या अपराध बनता है आपके पास मौजूद चिकित्सक की पर्ची कॉल रिकॉर्डिंग आधारित में तोक इंडिया के तहत सदर थाने में दी गई शिकायत की पावर की अवश्य ले यदि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी करती है तो भारतीय लाइक सुरक्षा संहिता की धारा 173 4 के तहत तुरंत पुलिस अधीक्षक को लिखित प्रार्थना भेजें उसके बाद भी कार्रवाई न होने पर संबंधित नायक मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 175 के तहत प्रार्थना प्रस्तुत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें फिर दर्ज करने का न्यायिक आदेश प्राप्त करें साथी घर जाना और धन वापस हेतु जिला उपभोक्ता आयोग में भी दावा किया जा सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न