मै बाराबंकी रहने वाला हूं। बेटी शादी व


सवाल

मै बाराबंकी का रहने वाला हूं। बेटी की शादी वसई, महाराष्ट्र में हुई थी 2017 में। थोड़े दिन तक सब ठीक था, समधी जी के मृत्यु के बाद चीजें बिल्कुल बदल गई। बेटी के परिवार में, उसकी सास, उसका पति और एक बिन ब्याही 40 वर्ष की ननद है और वह ही घर की मालकिन बन बैठी है। उसी के इशारे पर ही सब काम होता है। वह पता नहीं कौन सा काम करती है कि कभी रात नौ बजे कभी रात को 4 बजे घर आती है। दामाद उससे डरता है, सास भी उससे दबती है। कुछ महीनों से दामाद की मनोदशा ठीक नहीं रहती। सास तंत्र, मंत्र, झाड़, फूंक के चक्कर में पड़ी है तथा बेटी और मेरे ऊपर इल्जाम लगाती है कि हम लोगों ने कुछ करा दिया है। बेटी बहुत डर गई थी।बिल्कुल सूख गई थी तो मुझे जाकर उसे अपने पास लाना पड़ा। बेटी को अब डर लग रहा है कि उसके पति के साथ कुछ साजिश हो सकती है। पति का झाड़, फूंक करवाती है और इलाज फैमिली डॉक्टर से चल रहा है लेकिन बेटी ने कभी दवा खिलाते नहीं देखा। बेटी को कहीं साथ भी नहीं ले जाती थी, उससे पूरी तरह से सब कुछ छिपाया जाता था। बेटी अपने पति सुरक्षा को लेकर बहुत ही ज्यादा परेशान है। मायके में रहते हुए पति की सुरक्षा हेतु क्या करे

उत्तर (2)


329 votes

इसके लिए आप एक काम कर सकते हैं कि आपके अगर दामाद कहीं अलग मकान लेकर रह सकते हैं या फिर जहां पर वह ले रहे हैं उस मकान का हिस्सा बांट कर ले !
इसके अलावा अगर कुछ और भी चाहते हैं तो आप कॉल करिए तो हम आपसे कुछ बातों को पूछ कर क्या करना है और क्या नहीं आपको बता पाएंगे !
धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न