मैं वाइफ 5 साल बच्चे दिल्ली हिमाचल गां


सवाल

मैं अपनी वाइफ और 5 साल के बच्चे के साथ दिल्ली से हिमाचल अपने गांव गाड़ी से जा रहा था हम गलती से अंबाला में हाईवे के नीचे आ गए जहां सिटी की नार्मल ट्रैफिक थी और मैं सेकंड gear में था अचानक से स्कूटी वाला बिना हेलमेट के मेरी गाड़ी के लेफ्ट साइड गेट पर आ गिरता है गाड़ी के दोनों गेट्स के बीच में मैं गाड़ी रोक कर उसको उठता हूं ek hi जगह गिरा तो उसके चेहरे पर चोट आई है वहां इकठ्ठे लोग उसकी गलती बताते है वह स्कूटी संभाल नहीं पाया उसकी भोहौ से ब्लड आ रहा था तो उन्होंने उसकी मर्म पट्टी के लिए कहा मैंने कहा कि में पास के अस्पताल ले चलता हूं परंतु उसने एक डॉक्टर को फोन किया और दूर के अस्पताल बताया लोगों ने कहा कि बहुत दूर है उसने अपना फोन दिया मुझे पैसे ट्रांसफर करने के लिए तो मैं यूपीआई से उसको ₹5000 दिए। अगले दिन वह बताता है कि उसकी टाँग में फ्रैक्चर है हफ्ते बाद उसने FIR कर दिया मेरी जमानत हो गई है पर गाड़ी और मेरा लाइसेंस पुलिस ने जप्त कर लिया है इस एक्सीडेंट में मेरी कोई भी गलती नहीं है और उसे स्कूटी वाले का रजिस्ट्रेशन फिटनेस सब खतम है। इस केस में कितना पैसा व समय लगेगा।

उत्तर (2)


207 votes

इस मामले में सबसे पहले तो आप भी कंप्लेंट कर सकते हैं इस बात को याद रखिएगा क्योंकि आपका भी नुकसान हुआ है इसके अलावा ऐसे मामलों में खर्च घटना की स्थिति और उसे हुए नुकसान के आधार पर कोर्ट और बीमा कंपनी द्वारा तय की जाती है आपके खिलाफ मुकदमे को लेकर अपने राज्य के उच्च न्यायालय यानी हाईकोर्ट में खत्म करने के संबंध में केस फाइल कर सकते हैं हाई कोर्ट द्वारा दस्तावेज आधार पर मुकदमे को खत्म किया जा सकता है साथ ही मामले में नुकसान और दोनों पक्षों के तथ्यों के आधार पर नुकसान की भरपाई का आदेश कर सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न