मैंने गांव ग्राम सभा माध्यम व्यवसायि


सवाल

मैंने गांव में ग्राम सभा के माध्यम से व्यवसायिक परिसर में एक दुकान का संचालन सर्वसम्मति से कर रहा था मुझे ग्राम पंचायत द्वारा एक रूम 500 की दर से महीना आवंटन करके 2 साल का 12000 रुपए किराया ग्रामीणों द्वारा वसूला गया तत्पश्चात ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव एवं उपसरपंच द्वारा अलग से वसूली का नोटिस तैयार कर 3 रूम का किराया 36000 का नोटिस भेजा गया और अवैध तरीके से वसूले जा रहे हैं राशि का विरोध करने पर थाना में किराया न देने की बाद कहकर रिपोर्ट दर्ज करवाया गया और मुझे एसडीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया जबकि मुझे 2016 में मात्र एक रूम लिखित तौर पर ग्राम सभा के समक्ष आवंटित किया गया है और मुझे अवैध तरीके से 3 रूम का किराया वसूला जा रहा है बताइए मैं क्या करूं

उत्तर (2)


138 votes

डियर क्लाइंट,
क्या आपको बस एक दुकान आवंटन में मिली थी. यदि नाम पर या आपको कभी बाकी दोनों दुकान है कभी नहीं मिली या फिर आपके नाम उन दो दुकानों का आवंटन कभी नहीं किया गया तो आप के खिलाफ तीन दुकानों का नोटिस निकालना इलीगल है. आपको उस रिकवरी नोटिस को कोर्ट में चैलेंज करना पड़ेगा ताकि आपसे जो अवैध तरीके से धन वसूली की जा रही है उस पर ना केवल स्टे लग जाए बल्कि उसको माननीय न्यायालय से निरस्त करवाया जा सके. यदि आपको इसमें कोई अन्य सहायता की आवश्यकता हो तो आप हमारी सहायता ले सकता है.
रिकॉर्ड्स.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न