मेरे भाई व्यक्ति नौकरी झांसा देकर 2 ला


सवाल

मेरे भाई को एक व्यक्ति ने नौकरी का झांसा देकर 2 लाख रूपए ले लिए पर उसने कोई नौकरी नहीं दिलाई और अब पैसे वापिस मांगने पर दे नहीं रहा है ।हमने पैसे अपने बैंक अकाउंट से उसके बैंक अकाउंट जो की बिहार में है ट्रांसफरएर किये इसके अलावा हमारे पास कोई सबूत नहीं है।मेरा प्रश्न ये है की क्या हम उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही या अफ. आई .आर दर्ज़ करा सकते ह

उत्तर (2)


256 votes

आपने बताया के भाई ने नौकरी के लिए उन्हें ₹200000 दिए थे और उन्होंने ना ही नौकरी दिलाई नाही पैसे वापस कर रहे हैं .ऐसी स्थिति में अगर आपको उनका एड्रेस पता है या ईमेल एड्रेस पता है तो आप उन्हें वकील के द्वारा रिकवरी के लिए पहले एक लीगल नोटिस भेजेंगे . लीगल नोटिस भेजने के बाद और एक निर्धारित समय करने के बाद भी वह आपका पैसा वापस नहीं करते हैं तो आप उनके खिलाफ केस कर सकते हैं. केस को फाइल करने के लिए किसी रिकवरी एक्सपर्ट वकील से मिले .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न