मेरे पिताजी दूसरी महिला सम्बन्ध था। व


सवाल

मेरे पिताजी का किसी दूसरी महिला से सम्बन्ध था। किसी व्यक्ति ने दोनों के बीच के सम्बन्ध का विडियो बनाकर और फोटो लेकर दूसरों को शेयर कर रहा ह और ब्लैकमेल करने की भी कोशीश कर रहा है। इसके माध्यम से वो मेरे पिताजी की छवि को धूमिल करने की भी कोशिश कर रहा है। मुझे क्या करना चाहिए।

उत्तर (2)


86 votes

अगर कोई व्यक्ति आपके पिताजी की ऐसी कोई भी तस्वीर या वीडियो समाज में फैला रहा है जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचने की आशंका है तो आप सबसे पहले नजदीकी थाने में जाकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं .
पिताजी के साथ जो दूसरी महिला हैं उनकी छवि को भी समाज में खराब करने के लिए उस व्यक्ति को थाने से तुरंत गिरफ्तार किया जा सकता है .
इस कार्यवाही के लिए जल्द से जल्द थाने में सारे सुबूत के साथ शिकायत दर्ज कराएं .
आगे की कार्रवाई के लिए किसी अच्छे क्रिमिनल वकील से संपर्क करें .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न