मेरे पड़ौस औरत मुझे पिछले दस वर्षों पर


सवाल

मेरे पड़ौस की एक औरत के द्वारा मुझे पिछले दस वर्षों में बहुत परेशान किया गया है, वह अत्यंत झगड़ालू प्रवृत्ति की है, दस वर्षों पहले वह औरत मेरे दरवाजे के ठीक सामने खुलेआम शौच बैठती थी, जिसके लिए मना करने पर इस औरत ने मुझसे झगड़ा किया, गाली गलौज किया और उसके बाद से अन्य महिलाओं के साथ मिलकर आते जाते वक्त मेरे ऊपर अवांछित टिप्पणियां करके मुझे झगड़ा करने के लिए उकसाने लगी, उसकी महिला साथी भी मेरे ऊपर टिप्पणियां करके मजाक उड़ाने लगी. जिससे मैं काफी तनाव और दबाव में आ गया. हालांकि यह औरत पिछले वर्ष अपने मकान को बेचकर पास की कोलोनी में चली गई है, लेकिन उसकी अन्य साथी केशन्ता गुर्जर और अन्य अभी तक आते जाते वक्त मेरे ऊपर अनावश्यक टिप्पणियां करके मुझे अपमानित करती हैं और झगड़ा करने के लिए उकसाती है. मौहल्ले की इन औरतो का कानूनी उपचार बताइये.

उत्तर (2)


111 votes

! नमस्कार, मैं सुशील कुमार गोठवाल एडवोकेट ने आपकी समस्या को पढ़कर समझ लिया है। आपको परेशान होने की आवश्यक्ता नहीं है फिर भी यदि आपकी समस्या का निदान नहीं होता है तो आप कॉल कर सकते हैं। आपको विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। आप उनकी वीडियो चुपचाप छिपकर बनाकर उसकी सीडी या पेनड्राइव मे लेकर सबूत के साथ उनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं।







धन्यवाद ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न