मेरे पड़ौसी पत्नी दस वर्षों मेरे सामन


सवाल

मेरे पड़ौसी की पत्नी दस वर्षों पहले मेरे घर के सामने खुलेआम शौच बैठती थी, जिसके लिए मना करने पर उसने मुझसे झगड़ा किया, भ्रमवश फोटो खींचने के आरोप लगाकर गालीगलौज किया और तत्पश्चात आते- जाते वक्त मेरे ऊपर अनावश्यक टिप्पणियां करने लगी, अपशब्द बोलने लगी, झगड़ा करने के लिए उकसाने लगी ,इस औरत ने अनेक से झगड़ा किया और अनेक के रूपये खा गई, यह अत्यधिक झगड़ालू प्रवृत्ति की है और झगड़ा होने पर पुरुषों पर झूठे चारित्रिक आरोप लगाकर खुद ही अपने कपड़े फाड़कर हल्ला मचा देती है. पिछले वर्ष तक मौहल्लै की कुछ औरतों के साथ मिलकर मुझे परेशान करती रही, पिछले वर्ष उसका घर बिक गया और वह पास की कोलोनी में किराये से चली गई. अभी भी उसकी महिला साथी रास्ते में बैठी रहती है और मेरे ऊपर कमेंट करके मेरा मजाक बनाती है मुझे झगड़ा करने के लिए उकसाती है. मैं किंकर्तव्यविमूढ़ हूँ. मुझे इन दुष्ट औरतों की शिकायत थाने में करनी चाहिए अथवा नहीं. पुलिस औरतों की सुनवाई पहले करती है. पुरुषों पर झूठे आरोप लगाकर मुकदमा बना देती है. मैं क्या करूँ...?

उत्तर (2)


273 votes

आप बिंदास शिकायत कीजिए लेकिन सबूतों के साथ . सबूत नहीं होंगे तो आपका बाल भी नहीं बचेगा . आप कंप्लेंट फाइल करने की तैयारी करने से पहले , यह सोचे , कि आप अपनी बात को प्रमाणित कैसे करेंगे पुलिस के समक्ष अथवा कोर्ट के समक्ष


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न