मेरे छोटे भाई प्रेमिका गर्भवती लड़की


सवाल

मेरे छोटे भाई की प्रेमिका गर्भवती हो गई तो लड़की के घरवालों ने मेरे साथ मिलकर लडकी का गर्भपात करवा दिया लड़की का गर्भपात लड़की के फूफा व माता-पिता ने करवाया मैं तो उनके साथ गया था हॉस्पिटल का खर्चा मैंने दिया लेकिन लड़की के पिता ने मुझ पर भ्रूण हत्या का आरोप लगाकर धारा 313 केस कर दिया लड़की ने 164 के बयान में कहा है कि गर्भपात करवाने गए तो मेरे माता-पिता भी साथ थे लेकिन पुलिस वालों ने मुझे ही जैल भेज दिया हाई कोर्ट से मेरी जमानत हो गई लेकिन 313 में माता पिता बुवा फूफा व मोसा भी शामिल है उन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई 164 के बयान में कहा गया है कि माता-पिता साथ थे गर्भपात भी उन्होंने करवाया था लेकिन इल्जाम मुझ पर आ गया क्या ऐसा कोई उपाय है जो कोर्ट के द्वारा जांच सही करवा सकु । माता पिता साथ गए थे डॉक्टर ने कंसल्ट माता पिता से किया था। प्लिज उपाय बताये में क्या करु।

उत्तर (2)


240 votes

आपका यह मुकदमा क्यों चल रहा है यह मेरे समझ से बाहर है अपने एफ आई आर का विवरण नहीं दिया है । आपने लड़की के उम्र का जिक्र नहीं किया है अगर लड़की बालिग है और वो खुद हॉस्पिटल गई है और उसने हॉस्पिटल में कंसेंट फॉर्म पर दस्तखत किया है तो आप पर 313 का मुकदमा बनने का कोई सवाल ही नहीं उठता बरहाल मुकदमा कायम हो गया है तो आप उच्च न्यायालय में जाए ऑल ऊपर कही हुई बातें में अगर सच्चाई है तो केस को खारिज कराने की गुहार लगाएं और झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए मुआवजे की मांग करें ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न