मेरी शादी 8 साल मेरी पतनी मेरे पास दिनो


सवाल

मेरी शादी को 8-9 साल हो गए है और मेरी पतनी को मेरे पास कुछ दिनों के रहने केबाद मेरी पतनी अपने गावं अपने पिता से मिलने गई और वापस नहीं आई .मेरे ससुर ने कहा हम अब नहीं भेजे गे ...क्यों की हमारी बेटी छोटी हें ...जो उसे अच्छा लगेगा वो कर लेगी घर का काम और. हमने बार बार फोन किया तो भी हमारे यहाँ नहीं भेजा मेरी पतनी को ...में और मेरे पिताजी लेने के लिए कही बार गए लकिन पतनी को को मेरे ससुर ने हमारे साथ नहीं भेजा और बोला की 15 -20 साल तक नहीं भेजे गे मेरे ससुर ने मेरे पिता जी कहा की तुम्हारे लड़के की दूसरी शादी करा देना .मेरे पिताजी ने कहा अभी तो शादी को 2 साल भी नहीं हुए है और दूसरी शादी कशे करा सकते है .और मेरे ससुर ने कहा की हम नहीं भेजे गे मेरी बेटी को तुम को जो करना है कर लेना .और 5-6 साल होने बाद भी मेरी पतनी को मेरे पास नहीं भेजा .. हमारे समाज पैसला समाज वाले ही करते है ..और हम और हमरे ससुर वाले सब ने कहा की हम अब शादी का पैसला कर लेते है और हमारे के 15-20 गावं के आदमी इकठे हुए और पैसला कर दिया .और में दूसरी शादी की 2 साल अब हुए .पहली वाली पतनी ने केस कर दिया ..मारपीट और दहज

उत्तर (2)


205 votes

नमस्कार ,

आपने अपने प्रश्न में बताया कि आपके समाज वालों ने मिलकर फैसला लिया उसके बाद ही आपने दूसरी शादी का निर्णय लिया , तो जब यह फैसला हुआ था कुछ लिखित में दिया गया था या नहीं ? अगर आपके पास इस बात का सबूत है की आपका आपके समाज द्वारा तलाक किया गया था और फिर आप ने दूसरी शादी की तो आप यह आप अपनी सुनवाई में कोर्ट को बता सकते हैं.

जिस न्यायालय में आपकी पत्नी ने केस किया है उस न्यायालय में आपको एक अच्छा वकील करना चाहिए और अपना पक्ष न्यायालय के सामने रखना चाहिए . और यह बताना चाहिए की लड़की पक्ष वालों ने आप के साथ धोखा किया और उनकी वजह से आपको मानसिक वह आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है और अब लड़की पक्ष जिम्मेदार है आपको मुआवजा देने के लिए .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न