मेरी माँ भतीजी रात 45 फोन धमकी दी अगर मे


सवाल

मेरी माँ को उनकी भतीजी ने कल रात 9:45 फोन पर धमकी दी कि अगर मेरी माँ ने दोबारा उस के पिता से बात की तो वो मेरी माँ को चीर कर रख देगी। साथ ही में उसने मेरे पिता और जीजा जी के लिए जातीसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। क्या मुझे उस के इस दुर्व्यवहार के बारे में पुलिस में शिकायत करनी चाहिए ? अगर कर सकती हूं शिकायत तो कौन सी धाराएं लगेगी?

उत्तर (2)


301 votes

आपकी माता जी की भतीजी यदि उच्च जाति अर्थात सामान्य या ओबीसी जाति की है तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने पर आपकी माता जी की भतीजी पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है साथ में धारा 506 भारतीय दंड विधान का भी मामला दर्ज हो सकता है यदि आपकी माता जी की भतीजी ऊंची जाति की नहीं है तो केवल उस पर भारतीय दंड विधान की धारा 506 का मामला होगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न