मेरी बड़ी बहन शादी जनवरी 2020 हिंदू रिति


सवाल

मेरी बड़ी बहन की शादी जनवरी 2020 में हिंदू रितिरिवाज के साथ हुई थी। शादी के 1-2 माह बाद ही मेरी बहन के ससुराल वाले दहेज आदि की मांग करते हुए , बहन के साथ मारपीट, मानसिक उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा करने लगे। बहन ने अपनें साथ होने वाले अत्याचारों की जानकारी अपने पति एवम ससुराल वालो के भय के कारण अपने मायके वालों को नहीं दी। तथा कुछ समय बाद 6 माह की गर्भवास्था में पति एवम ससुराल वालो द्वारा मेरी बहन को दहेज आदि की मांग करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। उसके बाद मेरी बहन अपने घर (मायके) आ गई । उसके बाद पुलिस से सहायता लेनी चाही, परंतु पुलिस द्वारा कोई सहायता नहीं मिली तथा कोई शिकायत भी दर्ज नही की गई। बहन को मजबूरन न्यायलय जाकर न्याय पाने हेतु दहेज अधिनियम के तहत वाद दायर करना पड़ा। तथा वर्तमान में भी यह वाद न्यायालय में लंबित है। मेरी बहन के पति एवम ससुराल वालो ने बहन को घर से निकालते समय सारा समान, मेरी माता द्वारा दिए गए आभूषण, एवम शादी में दिए गए सभी उपहार एवम पैसे सब कुछ छीन लिए । अब मेरी बहन एवम मेरे पास इतनी क्षमता नही की न्यायलय में इस के तहत वाद दायर करु एवम वकील की फीस दे पाऊं।

उत्तर (3)


262 votes

अगर आपकी बहन आर्थिक रूप से अपना गुजारा करने में सक्षम नहीं है तो आप न्यायालय में एक वाद दायर करके उसके पति से गुजारे हेतु अपने व अगर कोई बच्चा है तो उसके लिए गुजारा भत्ता मांग सकती है जो की उसका पति उसे ये भत्ता देने के लिए बाध्य है और वो इससे भाग नहीं सकता। वाद में आप कानूनी खर्चा भी क्लेम कर सकते हो।

292 votes

मामला कहा है आप को परेशान होने की वजह नही है आप ससुराल वालों क़े ख़िलाफ़ दहेज प्रताड़ना का केस लिखा दीजिए आप अपने ससुराल वालों के ख़िलाफ़ मैजिस्ट्रेट के यहाँ एक कम्प्लेन लिखा दिजये भारतीय दंड संहिता और वहाँ के वरिष्ठ अधीक्षक के पास और घरेलू हिंसा 2005 धारा बारह के तहत कार्रवाई भी करा दीजिए


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न