मेरा बेटा आपराधिक प्रवृति व्यक्ति हत


सवाल

मेरा बेटा आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति हो गया है हत्या लूट जैसे अपराध को कर रहा है पुलिस मेरे दरवाजे पर ना आए मुझे परेशान ना करें तथा मैं उससे अलग रहना चाहता हूं कानून के शिकंजे और पुलिस से बचने के लिए मैं स्वयं क्या करूं इसके लिए मुझे कोई उचित सुझाव दें

उत्तर (2)


144 votes

आप अपने बेटे को दुष्प्रवृत्तियों के कारण उसे दूर रखना चाहते है घर से तो आप सबसे पहले अपने बेटे को बेदखल करे और इस बारे में पूरी कानूनी कार्यवाही अमल में लाये व न्यूज़पेपर में भी बेदखली प्रकाशित करवाये। और यदि बेटा आपके घर मे आने की कोशिश करे तो आप खुद पुलिस में कंप्लेंट दे सकते है । और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करवा सकते है। जैसा आप बता रहे है वो आपराधिक छवि का बन चुका है तो यह तय है कि प्यार से नही मानेगा आपको पुलिस की सहायता की जरूरत पड़ेगी। और जब आपका बेटा जबरदस्ती घर मे घुसने की कोशिश करे आप तुरंत पुलिस को सूचित करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न