मुझे झूठे केस फंसा 2 25 07 427 डिस्ट्रिक्ट


सवाल

मुझे किसी ने झूठे केस में फंसा दिया है 323 325 307 427 डिस्ट्रिक्ट जज ने एंटीसिपेटरी बैल रिजेक्ट कर दिया है उसके बाद मैंने हाई कोर्ट में एंटीसिपेटरी बैल लगाया है लेकिन हाईकोर्ट में अधिक समय लग रहा है और पुलिस परेशान कर रही है क्या मैं सरेंडर बेल के लिए लोअर कोर्ट में अप्लाई कर सकता हूं

उत्तर (2)


261 votes

आपके द्वारा चाहिए जानकारी के संबंध में मैं आपको यह सलाह देना चाहूंगा कि यदि अग्रिम जमानत निचले न्यायालय से खारिज हो चुकी है तो आप उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत की अर्जी प्रस्तुत कर सकते हैं किंतु आपके विरुद्ध जिस धारा में अपराध पंजीबद्ध हुआ है उन धाराओं में अग्रिम जमानत मिलना मुश्किल है यदि आपको निकले न्यायालय में कोर्ट के समक्ष सरेंडर होने में कोई परेशानी ना हो तो आप उच्च न्यायालय से यह निर्देश निचले न्यायालय को दिला सकते हैं कि वह आपके द्वारा प्रस्तुत धारा 439 का जमानत आवेदन पत्र सेम डे में डिसाइड कर दे जिससे यदि निचला न्यायालय आप को जमानत देने का इच्छुक है तो आपको सेम डे में जमानत प्राप्त हो जाएगी यदि आप सरेंडर नहीं करना चाहते हैं तो आप माननीय उच्च न्यायालय में एक बार जमानत खारिज होने के पश्चात पुनः जमानत आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं

आशा करता हूं मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको सहयोग करेगी यदि किसी प्रकार की जानकारी चाहते हैं या किसी प्रकार की कोई शंका है तो मेरी लॉरेटो प्रोफाइल पर पुनः प्रश्न पूछ सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न