बेटा बहू पौत्र पौत्रवधू रेवाडी हरिया


सवाल

बेटा बहू पौत्र पौत्रवधू ( रेवाडी हरियाणा ) गाँव में रह रही 90+ विधवा माँ को ठीक नहीं रखते। माँ का एक कूल्हा बीस साल पहले से रिप्लेसड है। माँ #दिल्ली #पुलिस से रिटायर्ड पती से प्राप्त फ़ैमिली पेंशन धारक हैं। हर माह ज़ीरो एकाउंट करके माँ की पूरी पेंशन निकलवा लेते हैं। माँ को वृद्धों के माफ़िक़ / पोषक आहार नहीं देते। माँ का अच्छे डॉक्टर / अस्पताल से इलाज नहीं करवाते। माँ को RMP डॉक्टर से सेहत के लिए नुक़सानदायक इंजेक्शन / दवा दिलवाते है। झाड़फूंक / जादू टोटकों के चक्कर लगवा कर माँ परेशान करते हैं । माँ पर काले जादू करते है। माँ से मिलने आने वाले ग्रामीणों को घर में नहीं आने देते और आगंतुकों से बदतमीज़ी गाली-गलौज करते हैं। दूर गाँव / शहर में रह रहे दो बेटी व एक बेटे को भी माँ से मिलने आने से रोकते हैं और उनसे बदतमीज़ी करते हैं / मारने चढ़ते है। दूर रह रहे बच्चों से फ़ोन पर बात नहीं करवाते इनका फ़ोन भी ब्लॉक कर रखा है। मां अड़ोस पड़ोस या अन्य के फ़ोन से अपने बच्चों से बात कर कर लेती है तो माँ के साथ बदतमीज़ी धक्काबाजी करते है। माँ जिनका फ़ोन इस्तेमाल कर लेती है तो उन ग्रामीणों को धमकते है उनसे गाली-गलौज करते हैं। गाली-गलौज में अभद्र भाषा रंड्डी तक बोलते हैं। सही शब्दों में कहा जाए तो माँ को घर क़ैदी / हाउस अरेस्ट कर रखा है । वृद्ध माँ जोहड़ में कूदकर मर जानें की कह चुकी है। माँ को इतना डरा धमका रखा है की अत्याचारी बेटे बहू पौत्र पौत्रवधू की घिनौनी करतूतें किसी को भी नहीं बतलातीं । वृद्ध जीवन दुर्दशा यापन मामला है, कृपया आप ईश्वर समान बनकर सलाह सहायता दे

उत्तर (2)


57 votes

इसमें आपको सीनियर सिटीजन एक्ट के अकॉर्डिंग ही आपको की सुनता है और अपने हिसाब से जो भी जो भी केस बनता है आपको सपोर्ट करेगा और मजिस्ट्रेट आपकी सुनेगा और आपकी हेल्प करेगा सीनियर सिटीजन एक्ट में किसी भी वकील को अलाउड नहीं है वहां जाना


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न