पड़ोस मकान लगभग 2बजे रात आदमी हमारे घुस


सवाल

पड़ोस के मकान से लगभग 2बजे रात मे एक आदमी हमारे घर मे घुसा मे सबसे ऊपर दोमंजिला छत पर मैं था नीचे छत पर हमारी बीबी27 साल और बच्चा उम्र 8माह का सो रहे थे ये उसकी चारपाई के पास पहुचा और इसने जैसे ही मेरी बीबी को छुआ तो उसकी आंख खुल गई और बो इतनी तेजी से चिल्लाई तो वह आदमी ऊपर छत से लंबाई लगभग 15 फिट नीचे रोड पर कूद गया बाद मे मुझे बताया तो फिर मैंने उसके 4- 6डंडे पैरो पर मार दिये इज्जत के डर से पुलिस केस नही किया वार्निंग देकर छोड़ दिया की दुबारा सक्ल मत दिखाना 3 दिन के बाद पता नही कैसे मर गया जिसका पी एम भी हुआ था रिपोर्ट मे कुछ पहले की बीमारी के कारण मृत्यु हुई है और जिसमे उसके घर बालों ने झूठ केश बनाया की गेट के सामने पानी भरने पर बिबाद मे घर के 6 सदस्यओ को नामजद करया है ।

उत्तर (2)


214 votes

आपके सवाल के जवाब में विधिक सलाह है कि अगर पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में उस व्यक्ति की मृत्यु का कारण कोई पुरानी बीमारी आई है तो आप प्रथम सूचना रिपोर्ट की क्वेश कराने हेतु संबंधित उच्च न्यायालय में वाद दाखिल कर सकते हैं यदि उच्च न्यायालय ने पोस्ट मौतम रिपोर्ट को सही ठहराते हुए तथा इस को आधार मानते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट खारिज करने का आदेश पारित कर दिया तो समस्त छे लोग जो प्रथम सूचना रिपोर्ट में अभियुक्त हैं प्रथम सूचना रिपोर्ट से बाइज्जत बरी हो जाएंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में अपराधिक वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी अपराधिक वकीलों से सलाह पाए


अपराधिक कानून से संबंधित अन्य प्रश्न